नोएडा: रेड लाइट पर गाड़ी खड़ी कर चला गया बीयर लेने, उसके बाद जो कुछ हुआ उसका वीडियो हो गया वायरल

न्यूज तक

• 07:22 PM • 03 Jun 2025

Noida Viral Video: नोएडा में एक युवक ने रेड लाइट पर कार खड़ी कर बीयर लेने चला गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया. वायरल वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काटा.

नोएडा में युवक ने रेड लाइट पर कार खड़ी कर बीयर लेने चला गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया और वीडियो वायरल हुआ
तस्वीर- स्क्रीन ग्रैब
Google CTA

Noida Viral Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. खास बात है कि ये वीडियो किसी स्टंटबाजी या फिर लड़ाई का नहीं बल्कि सबसे अलग है. इस वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह एक कार चालक ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है. लेकिन फिर भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ता और वो अपने मस्ती में डूबा हुआ है. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में सुध लेते हुए कार्रवाई की है.

Read more!

क्या है वायरल वीडियो की पूरी कहानी?

दरअसल ये वीडियो नोएडा का है जहां पर एक कार चालक ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा दी है. नोएडा के सेक्टर-41 स्थित आगाहपुर रेड लाइट पर एक कार चालक ने पहले बीच चौराहे पर गाड़ी खड़ी की और फिर नजदीक की दुकान से बीयर लेने चला गया. उसके जाने के बाद जब रेड लाइट ग्रीन हो गई, तब भी कार चालक नहीं आया और अपनी मस्ती में डूबा रहा. 

कैसे सामने आया वीडियो?

दरअसल, गाड़ी रेड लाइट पर खड़ी कर के जाने के कारण पीछे खड़े वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. इस पूरी घटना का वीडियो पीछे खड़े एक वाहन चालक ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पुलिस ने की ये कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने मामले में सुध लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए कार का 2500 रुपये का चालान काट दिया है. इससे ये साफ जाहिर होते है कि पुलिस ट्रैफिक नियमों को लेकर कितनी सख्त है.

यह खबर भी पढ़ें: मैनपुरी MMS केस: जिस युवक के 130 अश्लील वीडियो हुए वायरल उसकी पत्नी और प्रेमिका दोनों ने दर्ज कराई FIR