नोएडा की हाईराइज सोसाइटी के 22वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, AC ब्लास्ट की आशंका

नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने दूसरे फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया. शुरुआती जांच में एसी ब्लास्ट को हादसे की वजह माना जा रहा है. राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव
नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव

अंशुल सिंह

follow google news

Noida Fire News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आग लगने के हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला NCR के तहत आने वाले क्षेत्र नोएडा से सामने आया है. यहां सोमवार की सुबह एक हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग लग गई. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.

Read more!

यह घटना नोएडा में सेक्टर 119 के अरण्य सोसाइटी की है. मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह सोसाइटी के एक टावर से अचानक धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दिया. देखते ही देखते धुएं ने विकराल लपटों का रूप ले लिया. आग देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी.

22वीं मंजिल पर लगी आग, पास का फ्लैट भी चपेट में आया

आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि उन्होंने पास के ही एक दूसरे फ्लैट को भी अपनी आगोश में ले लिया. खतरे को भांपते हुए लोगों ने तुरंत आसपास के फ्लैट्स को खाली करने की अपील शुरू कर दी. आग टावर की 22वें फ्लोर पर लगी थी. ऐसे फायर ब्रिगेड कर्मिचारियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा.

फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने पाया काबू, CFO मौके पर मौजूद

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंच गईं. फायर डिपार्टमेंट के जवानों ने भारी मशक्कत के बाद आखिरकार आग की लपटों पर नियंत्रण पा लिया. इस दौरान घटनास्थल पर नोएडा के चीफ फायर अफसर (CFO) और पुलिस बल भी खुद मौके पर मौजूद रहे.

AC ब्लास्ट बनी हादसे की वजह!

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे के पीछे की एसी ब्लास्ट को वजह माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि 22वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी में लगे एयर कंडीशनर में अचानक विस्फोट हुआ था. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बाद ही आग भड़की, जिसने देखते ही देखते अपने आसपास के फ्लैट को भी चपेट में ले लिया. हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में है. ्र

इनपुट: अरविंद ओझा

यह भी पढ़ें: कट छूटने पर कार पीछे ली, तभी आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो... CCTV में कैद हुआ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हुआ खौफनाक हादसा

    follow google news