सोशल मीडिया पर आए दिन आपको थार गाड़ी के रिल्स और फोटोज देखने को मिल ही जाते होंगे, जिसपर बैठकर लोग स्टंटबाजी करते हुए दिखते है. लेकिन कई बार यहीं तेज रफ्तार जानलेवा भी बन जाता है. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आया है. नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार थार ने कहर ढहा दिया है और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.
ADVERTISEMENT
खून से लथपथ हुई सड़क
यह मामला सेक्टर 49 थाना क्षेत्र से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार थार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी है, जिससे की तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना के बाद ही सड़क पर कोहराम मचा हुआ है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने कंट्रोल में लिया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्रयाग हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.
पुलिस ने कब्जे में लिया थार
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और थार चालक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं हादसे में जो लोग घायल हुए है उनमें राजेश, अनूप, राकेश और ओमप्रकाश के रूप में हुई है.
ADVERTISEMENT

