Jaipur: सुबह रनिंग करने निकली झुंझुनूं की अनाया को तेज रफ्तार THAR ने कुचला, 31 जनवरी को था एयरफोर्स का फिजिकल टेस्ट

जयपुर में एयरफोर्स भर्ती की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा अनाया शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई. मंगलवार सुबह रनिंग के दौरान एक तेज रफ्तार थार ने उन्हें टक्कर मार दी. कैंसर पीड़ित पिता की इकलौती उम्मीद अनाया का 31 जनवरी को फिजिकल टेस्ट था.

ADVERTISEMENT

Jaipur
Jaipur
google news

Jaipur Thar Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ब्लैक थार ने 17 साल की छात्रा अनाया शर्मा को टक्कर मार दी. हादसे में छात्रा की जान चली गई. छात्रा एयरफोर्ट की परीक्षा पास करने के पास फिजिकल की तैयारी कर रही थी. इसी सिलसिले में मंगलवार को वह कालवाड़ रोड एक्सप्रेस हाईवे पर दौड़ करने पहुंची थी. इसी दौरान थार ने छात्रा का टक्कर मार दी.