उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के आकस्मिक मौत ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. बुधवार की सुबह पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद प्रतीक को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव की मौत के बाद अब उनकी अपर्णा यादव के साथ लव-स्टोरी की भी चर्चाएं तेज हो गई है. अपनी शादी के वक्त भी यह जोड़ा खूब सुर्खियों में था, लेकिन अब सवाल सामने आ रहा है कि कैसे यह लव-स्टोरी अरेंज्ड मैरिज में बदली? किसने कराई ये शादी और कैसे मुलायम सिंह की नामंजूरी के बाद प्रतीक ने उन्हें मनाया. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
कौन हैं प्रतीक यादव?
प्रतीक यादव की लव-स्टोरी जानने से पहले ये जान लीजिए की प्रतीक यादव कौन है? तो प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई है. प्रतीक शुरू से ही राजनीति से दूर रहें, लेकिन हमेशा से लाइमलाइट में बने रहे. वो पूरी तरह बिंदास जिंदगी और आलीशान लाइफस्टाइल जीते हुए अपनी लाइफ एंजॉय किया करते थे. प्रतीक की पत्नी अपर्णा वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार बिष्ट की बेटी है.
प्रतीक और अपर्णा की लव-स्टोरी
प्रतीक और अपर्णा की लव-स्टोरी काफी दिलचस्प है. दरअसल प्रतीक की मां साधना की पहली शादी टूटने के बाद वह उनके साथ लखनऊ में रहती थी. इस दौरान प्रतीक लखनऊ के ही एक स्कूल में पढ़ाई करते थे, वहीं अपर्णा किसी दूसरे स्कूल में पढ़ती थी. लेकिन कॉमन दोस्तों और इंटर स्कूल फंक्शनों की वजह से वो एक-दूसरे से मिलते थे और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती होने लगी. लेकिन उस दौरान अपर्णा यादव की दोस्ती क्रिकेटर ज्योति यादव से थी, तो शुरुआत में प्रतीक के साथ उनकी दूरियां ज्यादा थी.
फिर आया साल 2001 जब अपर्णा अपने एक दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में गई थी, वहीं पर संयोग से प्रतीक यादव भी पहुंचे हुए थे. उस वक्त अपर्णा को अंदाजा नहीं था कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव के बेटे है. पार्टी खत्म होने के बाद प्रतीक ने हिम्मत जुटाई और बात करते-करते उन्होंने अपर्णा से उनकी ई-मेल आईडी मांग ली.
दोस्ती से प्यार तक का सफर
उस वक्त फोन का ज्यादा चलन नहीं था इसलिए अपर्णा यादव ने बिना हिचकिचाहट के प्रतीक को अपना ईमेल आई दे दिया. इसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ, कभी दोस्तों के ग्रुप में मिलते तो कभी कैफे में. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने लगी. इसी बीच प्रतीक ने अपर्णा को कई सारे ई-मेल भेजे थे, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात लिख रखी थी. एक दिन जब अपर्णा ई-मेल चेक कर रही थी तभी उन्होंने सारे ई-मेल पढ़े, जिसके बाद वह भी प्रतीक के प्यार में डूब गई. फिर दोनों रिलेशनशिप में आए और इनकी रिश्ते की नई गाड़ी चल पड़ी.
जब मुलायम ने शादी के लिए कर दिया मना
प्रतीक और अपर्णा यादव एक-दूसरे को कई सालों तक लगातार डेट करते रहे. फिर 2004 में जब मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उस समय अपर्णा के पिता अरविंद सिंह लखनऊ के हाई प्रोफाइल इलाके हजरत के गुलिस्तां कॉलोनी में सरकारी आवास में रहते थे. इस दौरान प्रतीक अक्सर अपर्णा से मिलने के लिए उनके इसी घर में जाते थे. इस बात की जानकारी दोनों ही परिवारों को थी. अपर्णा ने अपने पिता को प्रतीक के साथ शादी के लिया लेकिन मुलायम सिंह को यह मंजूर नहीं था.
कैसे माने मुलायम सिंह यादव?
मुलायम सिंह के मना करने के बाद प्रतीक यादव ने पहले अपनी मां साधना गुप्ता को मनाया. बेटे की जिद्द के आगे साधना झुक गई, जिसके बाद उन्होंने ही मुलायम सिंह यादव को मनाया. पहले तो मुलायम सिंह काफी इिझके लेकिन साधना गुप्ता की इच्छा और अमर सिंह के समझाने के बाद वो मान गए और रिश्ते को मंजूरी दे दी. खास बात ये रही कि मुलायम सिंह यादव ने आगे बढ़-चढ़कर शादी में खुद रस्में भी निभाईं.
2011 में धूमधाम से हुई शादी
दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद दिसंबर 2011 में सैफई में यह शादी काफी धूमधाम से हुई थी. शादी में देश की बड़ी हस्तियां जैसे अमिताभ बच्चन, अनिल अंबानी समेत कई दिग्गज शामिल हुए थे. प्रतीक और अपर्णा की शादी की उस साल खूब चर्चा हुई थी और यह सबसे सुपरहिट शादी साबित हुई थी.
शादी के बाद दोनों काफी खुश थे और नए जीवन की शुरुआत की. इस दौरान उनके घर में बेटी का जन्म हुआ, जिसने खुशियों में और चार चांद लगा दी है. एक ओर प्रतीक जो राजनीति से काफी दूर रहते थे, वहीं अपर्णा का अचानक राजनीति में आने का मन हुआ. अपर्णा ने बीजेपी जॉइन कर लिया, जिसके बाद सपा खानदान में टकराव हुआ.
प्रतीक और अपर्णा का विवाद
प्रतीक और अपर्णा के बीच लगभग चीजें ठीक-ठाक चल ही रही थी, कि साल 2035 में दोनों के रिश्तों में खटपट की खबरें सामने आई. दोनों के विचारों में टकराव होने लगे और इसकी झलक सोशल मीडिया पोस्ट में साफ दिखने लगी. फिर एक दिन प्रतीक ने एक पोस्ट पर अपर्णा यादव पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि, मैं जल्द ही अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने जा रहा हूं. प्रतीक ने आरोप लगाया कि अपर्णा ने उनके पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया है और वे काफी मानसिक तनाव से जूझ रहे है, लेकिन अपर्णा को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है.
ADVERTISEMENT


