सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे प्रतीक यादव की मौत के बाद हर जगह यहीं सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी कम उम्र में उनकी मौत कैसे हो गई. इसी बीच अपर्णा यादव के मुंह बोले भाई ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने यूपी तक से खास बातचीत में बताया है कि प्रतीक यादव किचन में गिर गए थे और उन्हें इसी हालात में अस्पताल ले जाया गया था. प्रतीक यादव की मौत के बीच अपर्णा यादव के इस बयान ने हलचल तेज कर दी है.
ADVERTISEMENT
शव पर नहीं है कोई चोट के निशान
अपर्णा यादव और प्रतीक यादव परिवार के करीबी बिजनेसमैन मुकेश बहादुर सिंह, जो सुबह से अपर्णा के भाई अमन बिष्ट के साथ पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद हैं, उन्होंने आज तक को बताया कि प्रतीक की एकदम से तबियत बिगड़ी और वह घर में किचेन में बेसुध होकर गिर पड़े जिसके बाद उन्हें आनन फानन में सिविल अस्पताल के जाया गया. उन्होंने कहा मैं बॉडी को करीब से देखा है और जो कयास लगाए जा रहे हैं वो कतई गलत हैं. डॉक्टर बेहतर जानते हैं और पीएम रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ेगा लेकिन जितना मैं शव को देख पाया हूं न तो शव नीला पड़ा और न ही किसी चोट के निशान दिखाई पड़ रहे हैं.
डेढ़ बजे तक पहुंचेंगी अपर्णा यादव
मुकेश बहादुर ने बताया कि वो अपर्णा यादव से लगातार टच में है और वो यहां की हर एक जानकारी ले रही है. फिलहाल अपर्णा यादव फ्लाइट से लखनऊ आ रही है और डेढ़ बजे तक वह पहुंच जाएंगी. मुकेश ने बताया कि अगले कुछ ही घंटों में प्रतीक का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम हाउस से बाहर निकाला जाएगा.
सुबह 5:55 में पहुंचे थे अस्पताल
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव को सुबह 5:55 में लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस वक्त ना ही उनकी पल्स चल रही थी और आंखें पूरी तरह फिक्स थी. हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें आनन-फानन में ICU में शिफ्ट किया, लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सपा सचिव ने उठाई जांच की मांग
इसी बीच सपा सचिव कमलापति ने प्रतीक यादव के मौत की जांच की मांग कर दी है. कमलापति ने कहा है कि इतनी कम उम्र में उनकी मौत की निष्पक्ष जांच होनी है और इसके पीछे की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए.(पढ़ें पूरी खबर)
प्रतीक यादव ने अपने लास्ट पोस्ट में ऐसा क्या लिखा था कि अब हो रही खूब चर्चा? सामने आई ये जानकारी
ADVERTISEMENT


