प्रतीक यादव को अस्पताल कौन लेकर आया था, तबीयत बिगड़ी तो घर में कौन-कौन था, सामने आई पूरी जानकारी

Aparna Yadav Husband News: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद अब इस मामले से जुड़े कई नए अपडेट सामने आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें घर के स्टाफ और साले अमन बिष्ट अस्पताल लेकर पहुंचे थे. पोस्टमार्टम, सुरक्षा व्यवस्था और अपर्णा यादव की लोकेशन को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है.

Aparna Yadav Husband News
Aparna Yadav Husband News

समर्थ श्रीवास्तव

follow google news

Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया. 38 वर्षीय प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सबको चौंका दिया है. अब इस दुखद घटना से जुड़े नए अपडेट सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि जिस समय प्रतीक की तबीयत बिगड़ी उन्हें अस्पताल कौन लेकर पहुंचा था.

Read more!

अस्पताल में घर के स्टाफ और साले थे मौजूद

सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर देवेश चंद्र पांडेय ने आज तक से बातचीत में बताया कि प्रतीक यादव को सुबह करीब 5 बजकर 55 मिनट पर अस्पताल लाया गया था. जब उन्हें अस्पताल लाया गया तब वह मृत अवस्था में थे और उनकी पल्स नहीं चल रही थी. बताया जा रहा है कि प्रतीक को उनके घर के स्टाफ और साले अमन बिष्ट अस्पताल लेकर पहुंचे थे. परिजनों ने डॉक्टरों से तुरंत इलाज शुरू करने को कहा था लेकिन उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी.

कहां थीं पत्नी अपर्णा यादव

जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव की पत्नी और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव पिछले तीन चार दिनों से लखनऊ से बाहर थीं. वह पहले सोमनाथ गई थीं और उसके बाद असम में थीं. 

पिछले कुछ समय से बीमार थे प्रतीक यादव

बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. कुछ वक्त पहले उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. उस दौरान उनके बड़े भाई अखिलेश यादव खुद अस्पताल जाकर उनका हाल चाल जानने पहुंचे थे.

डॉक्टरों के पैनल से होगा पोस्टमार्टम

प्रतीक यादव के निधन के बाद अब अब उनके पोस्टमार्टम को लेकर भी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम हाउस में अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे हैं. प्रतीक का पोस्टमार्टम 3 से 5 डॉक्टरों के एक विशेष पैनल द्वारा किया जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी. पोस्टमार्टम से पहले उनके चेस्ट का एक्सरे भी किया जाएगा. ये पूरी कार्यवाही फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की देखरेख में शुरू की जाएगी.

भारी पुलिस बल तैनात और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रतीक यादव के निधन की खबर के बाद से सिविल अस्पताल और केजीएमयू के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और कई थानों की फोर्स को सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए लगाया गया है.

कौन हैं प्रतीक यादव?

आपको बता दें कि प्रतीक यादव सपा संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. प्रतीक ने खुद को हमेशा से सक्रिय राजनीति से दूर रखा. उनकी पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और बीजेपी की नेता हैं.

    follow google news