प्रतीक यादव की मौत के बाद अब वायरल हो रहा ये वीडियो, अखिलेश यादव संग कुछ इस तरह के दिखे दे अपर्णा के संग!

Akhilesh Yadav Prateek Video: प्रतीक यादव के निधन के बाद अब उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव के साथ अखिलेश यादव से मुलाकात करते और आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं. जानिए क्यों इस वीडियो की अब हर तरफ चर्चा हो रही है.

Prateek Yadav Viral Video
Prateek Yadav Viral Video

न्यूज तक डेस्क

follow google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज का दिन काफी दुखद है. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का आज यानी बुधवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया, जिससे पूरा प्रदेश चौंक उठा है. मिली जानकारी के मुताबिक प्रतीक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अखिलेश यादव ने भी उनसे मुलाकात की थी. अब उनकी मौत के बाद प्रतीक यादव का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रतीक अपनी पत्नी अर्पणा के साथ अखिलेश यादव से मुलाकात कर रहे हैं और उनसे आशीर्वाद भी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.

Read more!

जब आखिरी बार एक साथ दिखा था परिवार

प्रतीक यादव के मौत के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. हर जगह एक ही सवाल उठ रहा है कि इतने कम उम्र में प्रतीक की मौत कैसे हो गई. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सारा परिवार एक साथ दिख रहा है. दरअसल, 25 नवंबर 2025 को सैफई में मुलायम सिंह यादव के तीसरे बेटे राजपाल यादव के बेटे आर्यन यादव की शादी थी. इसी शादी में प्रतीक और अपर्णा भी पहुंचे थे जहां उन्होंने अखिलेश से मुलाकात की थी और फिर आशीर्वाद भी लिया था.

अपर्णा और प्रतीक के बीच तकरार!

कुछ समय पहले प्रतीक और अपर्णा यादव के रिश्तों को लेकर खबरें सामने आई थी कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है. राजनीतिक गलियारों में तो दोनों के बीच मतभेद और तलाक की चर्चाएं भी सामने आई थी. हालांकि फिर मार्च महीने में दोनों परिवार के साथ आइसलैंड ट्रिप पर गए थे और तस्वीरें खुद पोस्ट की थी. तस्वीरों में प्रतीक, अपर्णा और उनकी बेटी स्वीमिंग पूल में मस्ती करते नजर आ रहे थे. इसके बाद चर्चाएं थम गई थी.

मौत के बाद अखिलेश यादव ने कही ये बातें!

वहीं आज प्रतीक की मौत के बाद परिवार का बुरा हाल है. मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने प्रतीक के साथ पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि, मैं उसे बचपन से जानता था, वह स्वाभाव से काफी अच्छा लड़का था. उसका हमारे बीच से चले जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा अपने बिजनेस में लगा रहता था और स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक भी था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-कुछ निकला?

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनके शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं मिला है. वहीं प्रतीक यादव का विसरा और हार्ट को सुरक्षित रख लिया गया है. बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव का वजन काफी बढ़ गया था और इसी वजह से हार्ट को सुरक्षित रखा गया है कि अगर जरूरत पड़ती है तो दोबारा जांच की जाएगी.

'प्रतीक भैया की तबीयत खराब है जल्दी…' सुबह-सुबह ड्राइवर पहुंचा था अस्पताल फिर... जानिए निधन से पहले क्या क्या हुआ?

    follow google news