'प्रतीक भैया की तबीयत खराब है जल्दी…' सुबह-सुबह ड्राइवर पहुंचा था अस्पताल फिर... जानिए निधन से पहले क्या क्या हुआ?

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद लखनऊ पुलिस और सिविल अस्पताल के निदेशक का अहम बयान सामने आया है. अस्पताल पहुंचने से पहले क्या हुआ था और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की क्या तैयारी है इसको लेकर स्थिति साफ हो गई है. जानिए पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Prateek Yadav Death
Prateek Yadav Death
google news

Mulayam Singh Yadav Son Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल थे. बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था, जिसके बाद ये दुखद खबर सामने आई. वहीं अब बताया जा रहा है कि प्रतीक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इस बीच अब लखनऊ के सिविल अस्पताल के निदेशक और पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अहम जानकारियां दी हैं.