प्रयागराज में मां से अफेयर के शक में हैवान बना पिता, फिर जवान बेटे के साथ जो किया जानकार रह जाएंगे हैरान

Prayagraj Kareli Murder News: प्रयागराज के करेली में एक पिता ने अपने 18 साल के बेटे प्रियांशु की बेरहमी से हत्या कर दी. नशेड़ी पिता को शक था कि उसके बेटे का अपनी ही मां के साथ अवैध संबंध है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस खौफनाक वारदात से पूरा इलाका सहमा हुआ है.

Prayagraj Kareli Murder News
Prayagraj Kareli Murder News

पंकज श्रीवास्तव

follow google news

 

Read more!

Priyanshu Murder Case Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. यहां के करेली थाना क्षेत्र के चाट वाली गली में रहने वाले पप्पू जायसवाल ने अपने ही कलेजे के टुकड़े यानी 18 वर्षीय बेटे प्रियांशु की बेरहम से हत्या कर दी. हत्या के पीछे की वजह इतनी घिनौनी है कि जिसने भी सुना वो सन्न रह गया.

इस वजह से पिता बना जल्लाद

आरोपी पप्पू जायसवाल अपनी पत्नी रंजना और तीन बेटों के साथ किराए के मकान में रहता था. पप्पू नशे का आदी था और कोई काम नहीं करता था. घर का पूरा खर्च उसका बड़ा बेटा प्रियांशु सब्जी की दुकान लगाकर चलाता था.  पिछले कुछ समय से पप्पू के मन में अपनी पत्नी और बेटे के रिश्तों को लेकर शक का जहर घुल गया था. वह आए दिन उन पर अनैतिक संबंधों का बेबुनियाद आरोप लगाकर झगड़ा करता था. परिवार के बार-बार समझाने के बावजूद वह अपनी शक की दुनिया से बाहर नहीं आ पा रहा था.

 ऐसे दिया वारदात को अंजाम

वारदात वाली रात शुक्रवार को आरोपी नशे में धुत होकर घर पहुंचा. उसने एक सोची-समझी साजिश के तहत घर में बने पास्ता में नींद की गोलियां मिला दीं. प्रियांशु ने वही पास्ता खाया और गहरी नींद में छत पर जाकर सो गया. शनिवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच आरोपी पिता छत पर पहुंचा. उसने पहले प्रियांशु के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया और फिर उसे घसीटकर नीचे कमरे में लाया. वहां उसने धारदार हथियार से प्रियांशु का गला रेतकर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया. 

छोटे बेटों को दी जान से मारने की धमकी

हत्या के बाद आरोपी ने घर के बाहर ताला लगा दिया और फरार हो गया. घर के अंदर बंद उसके छोटे बेटों ने बताया कि पिता ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वे चिल्लाए या किसी को बताया तो वह उन्हें भी मार डालेगा. बच्चों ने किसी तरह पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस ने ताला तोड़ा तो कमरे का नजारा भयावह था. चारों तरफ खून फैला हुआ था और प्रियांशु का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था.

फूट-फूटकर रोई मां, आरोपी को फांसी की मांग

अपने बेटे को खो चुकी मां रंजना का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि प्रियांशु बहुत अच्छा लड़का था और मेहनत करके अपने पिता को भी खिलाता था, लेकिन शक की बीमारी ने पप्पू को हैवान बना दिया. स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों में आरोपी के प्रति भारी आक्रोश है. पुलिस ने आरोपी पप्पू जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. मोहल्ले वाले और पीड़ित परिवार अब आरोपी के लिए सिर्फ और सिर्फ फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर, जन्मदिन पर कहासुनी के बाद बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों पर चलाई गोली, पुलिस ने बताई ये कहानी!

    follow google news