प्रयागराज: पहले हुई कहासुनी, फिर गुस्से में पत्नी ने कर दी पति की हत्या, अब वीडियो से खुली वारदात की कहानी

पंकज श्रीवास्तव

• 12:20 PM • 14 Nov 2026

Prayagraj Murder Case: प्रयागराज के शंकरगढ़ में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक खौफनाक वारदात हो गई. आरोप है कि पति के थप्पड़ मारने से नाराज पत्नी ने पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए. घटना का वीडियो सामने आया है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पति को थप्पड़ मारने के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
पति को थप्पड़ मारने के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
Google CTA

Prayagraj Murder Case: पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी कहासुनी और झगड़े होना आम बात है. कई बार गुस्से में एक-दूसरे को कही गई बातें या उठाए गए कदम रिश्ते में तनाव भी पैदा कर देते हैं. लेकिन प्रयागराज में एक घरेलू विवाद का अंत बेहद खौफनाक तरीके से हुआ. यहां पति के एक थप्पड़ के बाद पत्नी ने ऐसा कदम उठाया कि पति की जान चली गई. अब इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Read more!

थप्पड़ मारने के बाद बढ़ा विवाद, फिर हुआ हमला

यह घटना 9 नवंबर 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे की है. प्रयागराज के यमुनानगर स्थित शंकरगढ़ कस्बे के रावण टोला में शेखर बंसल और उसकी पत्नी उर्मिला केवट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि इसी दौरान शेखर ने गुस्से में पत्नी को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा और बढ़ गया. आरोप है कि गुस्से में उर्मिला ने पास में पड़े पत्थर को उठाया और शेखर के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से शेखर की मौके पर ही मौत हो गई. अब इस घटना का वीडियो सामने आया है.

प्रेम विवाह के बाद साथ रह रहे थे दोनों

पुलिस के मुताबिक, शेखर बंसल की उम्र 35 साल थी, जबकि उसकी पत्नी उर्मिला केवट 30 साल की है. दोनों ने प्रेम विवाह किया था. उर्मिला अपने बेटे के साथ शेखर के घर में रह रही थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि शेखर को शराब पीने की आदत थी. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद शंकरगढ़ थाने में हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 नवंबर को उर्मिला केवट को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया. वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस अब मामले की विवेचना कर रही है. सामने आए वीडियो को भी जांच में साक्ष्य के तौर पर शामिल किया जा रहा है.

पुलिस ने क्या बताया?

एसीपी बारा वेद व्यास ने बताया कि 9 नवंबर को शंकरगढ़ कस्बे के रावण टोला में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. इसी दौरान उर्मिला केवट ने पास पड़े पत्थर से अपने पति शेखर बंसल पर वार कर दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. एसीपी के मुताबिक, मामले में मुकदमा दर्ज कर 11 नवंबर को आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया था. उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. फिलहाल मामले की विवेचना जारी है.

यह भी पढ़ें: UP: 3 बच्चों की मां को हुआ 13 साल छोटे युवक से प्यार, फिर लव स्टोरी में ऐसे आया बड़ा ट्विस्ट