शादी के बाद चली गई याददाश्त और बोलने की शक्ति...नेशनल वालीबॉल प्लेयर प्रिया के साथ ऐसा क्या हुआ, मां ने बताई पूरी कहानी

UP News: वाराणसी की नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रिया सरोज की जिंदगी शादी के बाद पूरी तरह बदल गई. दहेज की मांग और प्रताड़ना के आरोपों के बीच एक फोन कॉल ने सब कुछ बदल दिया. अब प्रिया कोमा से बाहर तो है, लेकिन न बोल पा रही है, न अपनों को पहचान पा रही है, जबकि मां इंसाफ की लड़ाई लड़ रही है.

UP News
UP News

ब्रिजेश कुमार

follow google news

Varanasi Priya Saroj case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी की प्रिया सरोज… एक ऐसा नाम जिसने वॉलीबॉल कोर्ट पर अपनी मेहनत और प्रतिभा से पहचान बनाई. नेशनल लेवल पर खेलते हुए उसने कई मेडल जीते और अपने परिवार का नाम रोशन किया. लेकिन खेल के मैदान में हर चुनौती को हराने वाली प्रिया अपनी असल जिंदगी में दहेज के लोभियों से हार गईं. दरअसल, बीते साल बड़े सपनों और उम्मीदों के साथ उसकी शादी अमित वर्मा से हुई. शुरुआत में सब कुछ सामान्य चला. इसके बाद धीरे-धीरे रिश्तों के पीछे छिपी सच्चाई सामने आने लगी.

Read more!

आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर प्रिया को प्रताड़ित किया जाने लगा. फिर एक दिन…एक फोन कॉल ने सब कुछ बदल दिया. उस कॉल के बाद प्रिया की जिंदगी जैसे थम गई. खुशमिजाज और मजबूत इरादों वाली खिलाड़ी अचानक ऐसी हालत में पहुंच गई, जहां वह न बोल पा रही है, न पहचान पा रही है. इस बीच अब इस मामले में प्रिया मां सामने आईं हैं. उन्होंने इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

शादी के बाद शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर

प्रिया की मां निशा ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी प्रिया की शादी  फरवरी 2024 में अमित वर्मा से की थी. अमित वर्मा पेशे से जूनियर इंजीनियर (JE) है. शादी के बाद उसकी पोस्टिंग गोरखपुर में हो गई. मां ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही महीनों बाद अमित ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया. वो प्रिया पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगा और उसके नाम की जमीन को अपने अपने नाम करने की डिमांड करने लगा. प्रिया की मां ने बताया कि बेटी ने काफी समय तक ये बातें अपने परिवार से छिपाए रखीं, लेकिन धीरे-धीरे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना बढ़ती चली गई.

एक फोन ने बदली पूरी कहानी

शादी के 14 महीने बीतने के बाद एक दिन अचानक निशा के पास फोन आया. इसमें कहा गया कि उनकी बेटी प्रिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है.  मां बदहवास हालत में  गोरखपुर पहुंची. उन्होंने यहां आकर  बेटी कोमा में पाया. प्रिया को गंभीर हालत में अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया. इलाज के बाद उसकी जान तो बच गई लेकिन इस सदमे और प्रताड़ना ने उससे उसकी आवाज और याददाश्त छीन ली. हालत ये है कि प्रिया आज अपनों को पहचान तक नहीं पा रही है.

पड़ोसी ने बताया प्रिया के संघर्ष की कहानी

प्रिया के पड़ोसी और उनके टीचर रहे राहुल ने बताया कि वह बचपन से ही खेल के प्रति जुनूनी और बेहद टैलेंटेड थी. नेशनल लेवल पर मेडल जीतने वाली प्रिया के अंदर आगे बढ़ने का जज्बा था. लेकिन शादी के बाद वो पूरी तरह टूट गई. राहुल का आरोप है कि उसका पति उसे हमेशा प्रताड़ित करता था.  वे प्रिया को पागल साबित करने की कोशिश में लगा रहता था.

इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही मां

इस बीच अब  प्रिया की मां निशा अब अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही हैं. उन्होंने दामाद के माता-पिता से भी इस बारे में बात की थी, लेकिन उन्होंने भी कोई मदद नहीं की. अब वो शासन और प्रशासन से मांग कर रही हैं कि उनकी बेटी को इस हाल में पहुंचाने वाले दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि किसी और बेटी के साथ ऐसा न हो.

यह भी पढ़ें: गोलियों की तरतराहट से हिला प्रयागराज, दिनदहाड़े गोली मारकर की गई अतीक के शूटर की हत्या

    follow google news