राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, गोविंद देव गिरी को बनाया गया ट्रस्ट का महासचिव

न्यूज तक डेस्क

02 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 2 2026 6:17 PM)

Ram Mandir Trust News: अयोध्या के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है. गोविंद देव गिरी को ट्रस्ट का नया महासचिव बनाया गया है. इससे पहले यह जिम्मेदारी चंपत राय संभाल रहे थे, जिन्होंने चढ़ावा चोरी विवाद के बाद पद से इस्तीफा दिया था. गोविंद देव गिरी इससे पहले ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष थे.

 Ram Mandir Trust News
Ram Mandir Trust News
Google CTA

अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है. एक ओर जहां राम मंदिर का अपना पहला CEO जितेंद्र मिश्रा मिला है, वहीं दूसरी ओर ट्रस्ट के अंदर बड़े फेरबदल हुए है. अब गोविंद देव गिरी महाराज को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नया महासचिव बनाया गया है. इससे पहले यह पद चंपत राय के पास था, लेकिन चंदा चोरी विवाद के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. बता दें कि गोविंद देव गिरी अब तक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष थे और उनके कार्यकाल के दौरान ही चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था. अब महासचिव बनने के बाद गोविंद देव गिरी राम मंदिर ट्रस्ट के सबसे ताकतवर ट्रस्टियों में शामिल हो गए हैं.

Read more!

चंपय राय के इस्तीफे के बाद खाली था पद

राम मंदिर आंदोलन और ट्रस्ट के बनने के समय से ही चंपत राय महासचिव के पद पर अपने जिम्मेदारियां निभा रहे थे. लेकिन हाल के महीनों में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद बढ़ने और आरोपों में घिरने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. हालांकि उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी. लेकिन उनके इस्तीफे के बाद से ही यह पद खाली था, जिसे अब गोविंद देव गिरी महाराज संभालेंगे. महासचिव के तौर पर गोविंद देव गिरी महाराज ट्रस्ट की मुख्य नीतियों, फैसलों और संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करेंगे.

VHP ने दी बधाई और शुभकामनाएं!

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के पुनर्गठन पर विश्व हिंदू परिषद ने बधाई और शुभकामनाएं दी है. VHP के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी और सीनियर एडवोकेट आलोक कुमार ने कहा है कि यह सब के लिए आनंद की बात है कि गोविंद देव गिरी जी महाराज अब श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री होंगे. हम स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज को महामंत्री का दायित्व ग्रहण करने पर श्रद्धापूर्वक शुभकामनाएं देते है. हमें विश्वास है कि उनका नेतृत्व हम सबके लिए मार्गदर्शक होगा.

राम मंदिर के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्रा

राम मंदिर को आज अपना पहला CEO भी मिल गया है. देवरिया के रहने वाले रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की CEO पद पर नियुक्ति की गई है. गौरतलब है कि इस पद के लिए कुल 5585 आवेदन आए थे, जिसके बाद 16 उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ. अंत में जाकर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लगी.

देवरिया के रहने वाले रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, जानिए उनपर क्या होगी जिम्मेदारी?