Rampur Road Accident: बोलेरो चालक की छोटी सी चूक भारी पड़ गई, घटना का CCTV सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

आमिर खान

29 Dec 2025 (अपडेटेड: Dec 29 2025 4:02 PM)

Rampur Accident CCTV: यूपी के रामपुर में एक रोड एक्सीडेंट का CCTV काफी चर्चा में है. इसमें बोलेरो चालक की जरा सी लापरवाही उसकी जान पर बन आई. इसस हादसे में और भी जानें जा सकती थीं पर इत्तेफानक बोलेरो के आसपास अन्य वाहन नहीं थे वर्ना और भी बड़ा हादसा हो सकता था.

NewsTak
रामपुर में सड़क हादसे का सीसीटीवी हुआ वायरल.
Google CTA

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में रोड एक्सीडेंट का CCTV काफी वायरल है. ये घटना तब घटी जब शहर कोहरे के आगोश में था. बीच चौराहे पर भूंसे से ओवरलोड ट्रक एक बोलेरो पर पलट गया. इस दौरान बोलेरो भूसे के नीचे बद गई. इस हादसे में बोलेरो चलक की मौत हो गई. हादसे में किसी अन्य के घायल होने की कोई खबर नहीं है. CCTV में  साफ दिख रहा है कि कैसे पुलिस की आंखों में धूल झोंकता हुआ चालक ओवरलोडेड ट्रक के साथ सड़क पर उतर गया. वहीं बोलेरो चालक की एक छोटी सी लापरवाही ने उसकी जान ले ली. 

Read more!

रामपुर जिले के गंज थाना इलाके में नैनीताल नेशनल हाइवे से होकर भूसे से भरा ट्रक गुजर रहा था. तभी रेड लाइट पर एक बोलेरो आकर रुकी. अचानक पीछे से  रहे ट्रक को नजरअंदाज करते हुए ड्राइवर ने बोलेरे दाएं घुमा दी. इधर ओवरलोडेड ट्रक संभल नहीं पाया और बोलेरो से टकराता हुआ डिवाइडर पर चढ गया. एक टायर डिवाइडर पर चढ़ते ही भूसे से भरे ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वो बोलेर पर ही पलट गया. घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा समेत आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मृतक के शव को क्षतिग्रस्त बोलेरो से निकाला गया. 

बोलेरे पर लिखा है- उत्तर प्रदेश सरकार 

विद्यासागर मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र गंज में पहाड़ी गेट के पास एक भूसे से लदा ट्रक बोलेरो पर पलट गया. जिसें बोलेरो चालक की मौत हो गई है. पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है. मौके पर बचाव कार्य चल रहा है. गाड़ी में अभी तक एक व्यक्ति के मौजूद होने की जानकारी मिली है.

बोलेरो पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा होने के सवाल पर  विद्यासागर मिश्री ने कहा कि इसकी जानकारी की जा रही है. एक मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है. 

यहां देखें CCTV

यह भी पढ़ें:  

डलहौजी में बाल-बाल बचे टूरिस्ट! ट्रैवलर के अचानक पीछे लुढ़कने से मची अफरा-तफरी, सामने आया वीडियो