डलहौजी में बाल-बाल बचे टूरिस्ट! ट्रैवलर के अचानक पीछे लुढ़कने से मची अफरा-तफरी, सामने आया वीडियो

Dalhousie Viral Video: हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में बड़ा हादसा टल गया. यहां सड़क पर खड़ी एक ट्रैवलर अचानक बिना ड्राइवर के पीछे की ओर लुढ़कने लगी और गाड़ी में बैठे टूरिस्ट जान बचाने के लिए चलती ट्रैवलर से कूदते नजर आए. पूरी घटना CCTV में कैद हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Dalhousie Viral Video
Dalhousie Viral Video(तस्वीर- स्क्रीनग्रैब)
google news

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक रोंगटे खड़े करने देने वाला मामला सामने आया है. मशहूर पर्यटन नगरी डलहौजी में सड़क पर खड़ी एक ट्रैवलर अचानक पीछे की और चलने लगी, जिससे की वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गाड़ी के पीछे लुढ़कने के वक्त उसके अंदर मौजूद टूरिस्ट जान बचाने के लिए गेट की ओर भागे और ट्रैवलर से कूद गए. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी जान-माल की हानि नहीं हुई है. इस पूरी घटना का वीडियो वहां पास लगे CCTV में कैद हो गया जो कि फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.