Rampur Panchayat Decision: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिल से दो पत्नी वाले पति को लेकर पंचायत ने एक दिलचस्प फैसला सुनाया है. दरअसल, यहां एक शख्स की दो पत्नियां हैं. पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति दूसरी शादी करने के बाद उसे (पहली पत्नी) को नजरअंदाज करने लगा था और पूरी तरह दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा. ऐसे में दोनों पत्नियों के बीच हुए इस विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत ने दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद एक ऐसा अनोखा फरमान सुनाया, जो अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. क्या है पूरा मामला, पंचायत ने क्या फैसला सुनाया, चलिए विस्तार से जानते हैं इस खबर में...
ADVERTISEMENT
14 साल पहले हुई थी पहली शादी
यह विवाद रामपुर जिले के दढ़ियाल चौकी इलाके का है. यहां करीब 14 साल पहले एक युवक की शादी उत्तराखंड की रहने वाली एक युवती से हुई. शादी के बाद युवक की दो बेटियां हुई. आरोप है कि शादी के लगभग 10 साल बीत जाने के बाद युवक ने पहली पत्नी की सहमति के बिना दूसरा शादी कर ली. दूसरी पत्नी से भी दो बेटियां ही पैदा हुईं. हालांकि, दूसरी शादी के बाद पति अपनी पहली पत्नी को नजरअंदाज करने लगा और पूरी तरह दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा.
पुलिस के पास थी पहुंची पहली पत्नी
इस बीच पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि दूसरी शादी होने के बाद से उसका पति उसकी कोई आर्थिक मदद नहीं करता और पारिवारिक पर ध्यान नहीं देता. इससे महिला परेशान होने लगी. ऐसे में अपनी और अपनी बेटियों की उपेक्षा से तंग आकर उसने सोमवार को स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू ही की थी कि गांव के लोगों और दोनों परिवारों के सदस्यों ने आपसी बातचीत से मामला सुलझाने की बात कही.
पंचायत ने सुनाया ये फैसला
पुलिस की कार्रवाई के बीच बैठी पंचायत में काफी देर तक शर्तों और समझौतों पर चर्चा हुई. इस दौरान पंचायत ने ऐसा फैसला सुनाया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. दरअसल, पंचायत ने पति को हफ्ते में तीन दिन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने का आदेश दिया. वहीं सातवां दिन के लिए पति को अपनी मर्जी के मुताबिक किसी के भी साथ रहने की बात कही. इसके साथ ही पंचायत ने अपने फैसले में कहा कि पति को पहली पत्नी के घर हर महीने का पूरा राशन पहुंचाना होगा और उसके खर्च के लिए हर हफ्ते 500 रुपये अलग से देने होंगे.
यह भी पढ़ें: मेरठ जेल में पहली बार आमने-सामने आईं मुस्कान रस्तोगी और दामिनी, डेढ़ मिनट की मुलाकात बनी चर्चा का विषय
ADVERTISEMENT


