मेरठ जेल में पहली बार आमने-सामने आईं मुस्कान रस्तोगी और दामिनी, डेढ़ मिनट की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

Meerut News: मेरठ जिला जेल में दो चर्चित महिला बंदियों दामिनी और मुस्कान रस्तोगी की पहली मुलाकात हुई. दोनों के बीच करीब डेढ़ मिनट तक बातचीत हुई, लेकिन क्या बात हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आई. उधर दामिनी की पहली रात बेचैनी में गुजरी और बेटे को याद कर वह भावुक भी हुई.

ADVERTISEMENT

मेरठ जेल में जब आमने-सामने आईं मुस्कान और दामिनी.
मेरठ जेल में जब आमने-सामने आईं मुस्कान और दामिनी.
Google CTA

Muskan Rastogi Meet Damini : मेरठ की जिला जेल इन दिनों दो महिला बंदियों को लेकर चर्चा में है. इनमें एक हैं दामिनी और दूसरी हैं मुस्कान रस्तोगी. दामिनी पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को सांप से डंसवाकर उसकी हत्या कराई. इस मामले में उनकी हाल ही में गिरफ्तारी हुई है. वहीं, मुस्कान रस्तोगी चचिर्त नीले ड्रम केस के लिए जानी जाती है. उनपर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या का आरोप है और पहले से ही मेरठ जिला जेल में बंद हैं. ऐसे में अब बताया जा रहा है कि दामिनी और मुस्कान की जेल में पहली बार मुलाकात हुई. जानकारी के अुनसार इस दौरान दोनों के बीच करीब एक से डेढ़ मिनट तक बातचीत भी हुई. हालांकि, दोनों के बीच क्या बात हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.