Delhi Dehradun Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से दिल्ली दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हुए एक एक्सीडेंट का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. घटना दो दिन पहली की बताई जा रही है. लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हादसा इतना भयानक था कि घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
ADVERTISEMENT
मिली जानकारी के अनुसार यह एक्सीडेंट रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव हलगोया कट के पास हुआ था. दरअसल, हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक परिवार हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहा था. वीडियो में दिख रहे फुटेज के अनुसार कार चालक हाईवे पर कट पार कर गया था. ऐस में कट के पास पहुंचने के लिए वो कार को रिवर्स कर रहा था. तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.
सीसीटीवी में कैद हुई भयानक टक्कर
अब इस घटना का 24 सेकंड का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि कार रिवर्स आ रही कार पर पीछे से एक तेज स्पीड से आ रही स्कॉर्पियो जोरदार टक्कर मार देती है. ये टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई मीटर तक घिसटती चली गई. वहीं दूसरी ओर स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने मदद के लिए पुलिस को सूचित किया. वहीं हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
एक ही परिवार के चार लोगों की गई जान
इस हादसे में मारे गए लोगों में 40 वर्षीय प्रवीन, उनकी 37 वर्षीय पत्नी प्रीति, बुजुर्ग मां सुदेश और नौ वर्षीय मासूम शिवांश शामिल थे. चारों की मौके पर ही मौत हो गई थी. परिवार के तीन अन्य घायल सदस्यों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
पुलिस की ने जाना घायलों का हाल
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना. पुलिस अब वायरल सीसीटीवी फुटेज को जांच का अहम हिस्सा मानकर मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है ताकि हादसे के असली कारणों का पता चल सके.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, FIR से पहले ही उठा लिया था ये कदम, 5 जून का CCTV फुटेज आया सामने
ADVERTISEMENT


