'मैंने तेरी ट#@ का...' संभल में ट्रैफिक पुलिस प्रभारी ने हेड कांस्टेबल पर की ऐसी टिप्पणी कि IPS केके बिश्नोई ने ले लिया ये एक्शन

Sambhal Police Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल में ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद अब सुर्खियों में है. ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने पर प्रभारी ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, जिस पर ‘पेट खराब’ की दलील और आपत्तिजनक टिप्पणी ने विवाद को और भड़का दिया. मामला वायरल वीडियो के बाद एसपी तक पहुंचा.

Sambhal Police Viral Video
Sambhal Police Viral Video

अभिनव माथुर

follow google news

Sambhal Traffic Police Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी और एक हेड कांस्टेबल जय भगवान के बीच छिड़ा विवाद  चर्चा का विषय बन गया है. यहां ड्यूटी पॉइंट से गैरहाजिर मिलने पर प्रभारी ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ रपट लिख दी.हालांकि, जय भगवान ने इसके जवाब में पेट खराब होने का हवाला दिया. इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई. आरोप है कि प्रभारी ने  हेड कांस्टेबल के पॉटी जाने पर कथित अपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, वहीं दूसरी तरफ हेड कांस्टेबल ने भी प्रभारी पर  कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए. इसके बाद से अब दोनों के बीच हुई ये बातचीत सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है. हालांकि, अब  मामले जिले के कप्तान केके बिश्नोई तक पहुंच गया है. उन्होंने इस मामले में दोनों पुलिसकमियों को लाइन हाजिर कर दिया है.

Read more!

जानें क्या है पूरा विवाद और कैसे शुरू हुआ?

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरदोई दौरे और गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए संभल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पॉइंट पर वाहनों की एंट्री को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी. इस क्रम में बुधवार को हेड कांस्टेबल जय भगवान की लहरावन गांव के पास ड्यूटी लगाई थी. ऐसे में जब ट्रैफिक प्रभारी दुष्यंत बालियान मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे तो आरोप है कि जय भगवान अपनी ड्यूटी पॉइंट से गायब मिले. दावा है कि इसके तुरंत बाद ट्रैफिक प्रभारी दुष्यंत बालियान ने उसकी गैरहाजिरी की रपट दर्ज करवा दी.

पेट खराब होने की दलील पर प्रभारी ने की ये टिप्पणी

इस बीच जब हेड कांस्टेबल जय भगवान वापस लौटे और प्रभारी ने उनसे गायब होने की वजह पूछी. सिपाही ने बताया कि सुबह दूध पीने की वजह से उनका पेट खराब हो गया था. ऐसे में वो पास के पेट्रोल पंप पर शौच के लिए गए थे. सिपाही का दावा है कि इस सफाई पर प्रभारी दुष्यंत बालियान भड़क गए. उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि अपनी आमद दर्ज कराओ, ''मैंने तुम्हारी टट्टी का ठेका नहीं ले रखा है''. प्रभारी की ये बात सिपाही को नागवार गुजरी और विवाद बढ़ गया.

हेड कांस्टेबल ने प्रभारी पर लगाए रंजिश निकालने का आरोप

विवाद के बाद हेड कांस्टेबल जय भगवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  इसमें उन्होंने ट्रैफिक प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सिपाही का कहना है कि प्रभारी दुष्यंत बालियान अवैध रूप से ट्रकों का संचालन करवाते हैं. सिपाही ने दावा किया कि उन्होंने पहले भी प्रभारी के कुछ डंपरों को रोका था जिसकी वजह से वह उनसे चिढ़ते हैं और रंजिश रखते हैं. सिपाही के मुताबिक, शौच जैसी मानवीय जरूरत के लिए जाने पर रपट लिखना इसी रंजिश का हिस्सा है.

एसपी केके बिश्नोई ने दोनों को किया लाइन हाजिर

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मामले में कार्रवाई की है. उन्होंने ट्रैफिक पुलिस प्रभारी दुष्यंत बालियान और हेड कांस्टेबल जय भगवान दोनों को ही लाइन हाजिर कर दिया है. एसपी ने कहा है कि  विभाग में इस तरह का विवाद और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मामले की पूरी सच्चाई जानने के लिए विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का था इनामी, 2 पुलिसकर्मी भी घायल

    follow google news