1 लाख स्कूल बंद, 2% बजट! संजय सिंह ने संसद में खोली देश की शिक्षा व्यवस्था की पोल

न्यूज तक डेस्क

31 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 31 2026 9:14 AM)

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में केंद्र सरकार को घेरते हुए NEET पेपर लीक, फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेंडिंग मामलों और शिक्षा के घटते बजट पर तीखे सवाल उठाए.

संजय सिंह
संजय सिंह
Google CTA

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संसद में भाषण के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. NEET पेपर लीक, सरकारी स्कूलों की बदहाली, फास्ट ट्रैक कोर्ट्स की पेंडिंग मामलों और युवाओं पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर संजय सिंह ने बीजेपी और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया.

Read more!

NEET और पेपर लीक का मुद्दा

संजय सिंह ने NEET पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पेपर लीक और धांधली के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कानून तो ला रही है, लेकिन असली समस्या पेपर लीक को रोकना है, जिसे रोकने में सरकार नाकाम साबित हो रही है. उन्होंने दावा किया कि 'एडू टेस्ट' (EduTest) जैसी ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को परीक्षा कराने के ठेके दिए गए, जिन्होंने गुजरात, बिहार और यूपी में परीक्षाएं आयोजित कीं.

फास्ट ट्रैक कोर्ट्स और सरकारी स्कूलों पर सवाल

संजय सिंह ने कहा कि देश भर के फास्ट ट्रैक कोर्ट्स में करीब 2.5 लाख से अधिक केस लंबित पड़े हैं, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा बजट और सरकारी स्कूलों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा:

  • देश भर में 1 लाख से अधिक सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं.
  • 1.20 लाख स्कूल ऐसे हैं जिनमें केवल एक शिक्षक है.
  • करीब 98,000 सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है.
  • 1.19 लाख स्कूलों में बिजली का कनेक्शन नहीं है.

छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई का विरोध

आप सांसद ने बिहार और अन्य राज्यों में आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोलों और सख्त पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने बीजेपी सांसद की टिप्पणी और जेपी नड्डा से उन्हें समझाने का आग्रह करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: 4 साल पहले एक ही घर में हुई थी दो सगी बहनों की शादी, अब एक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला