शादाब जकाती की रील वाली पत्नी के निकले आंसू, पति पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- 'सट्टे में उड़ा दी मेरी कमाई'

Shadab Jakati Reel Wife Controversy: यूट्यूबर शादाब जकाती की रील लाइफ पत्नी का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला ने रोते हुए अपने पति खुर्शीद पर मारपीट, शोषण और सट्टे में कमाई उड़ाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं पति ने शादाब जकाती पर साजिश रचने का आरोप लगाया है. जानिए पूरे विवाद की सच्चाई, दोनों पक्षों के आरोप और सोशल मीडिया पर मचे हंगामे की पूरी कहानी.

Shadab Jakati News
शादाब जकाती की रील वाली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

मधुर यादव

follow google news

सोशल मीडिया पर अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों की वजह से सुर्खियों में हैं. इस बार विवाद की वजह कोई फनी वीडियो नहीं, बल्कि उनकी रील लाइफ पत्नी (वीडियो में पत्नी का किरदार निभाने वाली महिला) के साथ उनके पर्सनल लाइफ और उनके पति खुर्शीद के बीच चल रही जंग है. शादाब के साथ वीडियो बनाने वाली इस महिला ने इंस्टाग्राम पर रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई है और अपने पति पर मारपीट और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. आइए विस्तार से जानते है इस विवाद की पूरी कहानी.

Read more!

'14 साल से पिट रही हूं...'

महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर अपने असली पति खुर्शीद उर्फ सोनू पर तीखा हमला बोला है. महिला का आरोप है कि खुर्शीद उसे पिछले 14 सालों से प्रताड़ित कर रहा है. रोते हुए महिला ने कहा, 'वीडियो बनाऊंगी तो सैलरी मिलेगी वरना नहीं... इतना मारता था कि मेरे शरीर पर नील पड़ जाते थे. मजबूरन मुझे काम करना पड़ा.' महिला ने यह भी दावा किया कि खुर्शीद उसे 6 महीने पहले ही तलाक दे चुका है, लेकिन अब वह उसे बदनाम कर रहा है.

सट्टे और जुए में उड़ाई कमाई

आरोपों की फेहरिस्त यहीं खत्म नहीं होती. महिला ने आरोप लगाया कि वह पिछले 8-9 महीनों से जो भी पैसा कमा रही थी, उसका पति खुर्शीद उसे जुए और सट्टे में उड़ा देता था. जब पैसे खत्म हो जाते और विरोध किया जाता, तो मारपीट की जाती थी. महिला ने कहा कि अब वह इस अपमान को और बर्दाश्त नहीं करेगी और कानूनी रूप से अपनी लड़ाई लड़ेगी.

पति खुर्शीद का पलटवार: 'जान से मरवाने की साजिश'

यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब कुछ दिनों पहले खुर्शीद मेरठ के इंचौली थाने पहुंचा था. थाने के बाहर फूट-फूट कर रोते हुए खुर्शीद ने अपनी पत्नी पर यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ मिलकर उसे जान से मरवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. खुर्शीद का कहना था कि उसकी पत्नी वीडियो बनाने के बहाने कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहती है और शादाब के कहने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है.

शादाब जकाती को बदनाम करने की कोशिश?

महिला का कहना है कि उसका पति खुर्शीद न केवल उसे, बल्कि यूट्यूबर शादाब जकाती को भी जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. वह बिना किसी आधार के आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करना चाहता है. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया से लेकर थाने और अब कोर्ट तक पहुंचता नजर आ रहा है, जहां एक ओर पति अपनी जान का खतरा बता रहा है, वहीं पत्नी अपने शोषण की दास्तां सुना रही है.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: बजट पर सपा चीफ अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने BJP को घेरा, बोले-अदृश्य लोगों का बजट

    follow google news