'आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने पर 21 लाख का इनाम...', शंकराचार्य विवाद पर भड़के फलाहारी महाराज ने किया बड़ा ऐलान

Shankaracharya controversy news: प्रयागराज माघ मेले से शुरू हुआ शंकराचार्य विवाद अब और ज्यादा गरमा गया है. अब इस मामले में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने आशुतोष पांडे की नाक काटने पर 21 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान कर सनसनी फैला दी है. इस बयान के बाद धार्मिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. जानिए विवाद की पूरी कहानी.

Ashutosh Brahmachari controversy update
Ashutosh Brahmachari controversy update

आनंद राज

follow google news

प्रयागराज माघ मेले से शुरू हुआ शंकराचार्य विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के खिलाफ यौन शोषण का FIR दर्ज होने के बाद मामला फिर से गरमाया हुआ है और आशुतोष ब्रह्मचारी(आशुतोष पांडे) का नाम सुर्खियों में है. इस मामले में एक नया ट्विस्ट आया है और अब श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने एक बड़ा ऐलान किया है. फलाहारी महाराज ने कहा है कि जो भी सनातन भाई आशुतोष पांडे का नाक काटेगा और उसे जूतों का माला पहनाएगा, उन्हें 21 लाख का इनाम दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने आशुतोष ब्रह्मचारी को लेकर तंज भी कसा है. फलाहारी महाराज के बयान के बाद धार्मिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला.

Read more!

आशुतोष ब्रह्मचारी पर भड़के फलाहारी महाराज

फलाहारी महाराज ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला बोलते हुए कहा कि, शंकराचार्य सनातनियों के प्रधानमंत्री होते है और वे गौ माता के लिए संघर्ष कर रहे हैं. शंकराचार्य 125 करोड़ हिंदुओं के लिए पूजनीय है और ऐसे पूजनीय शंकराचार्य पर एक बलात्कारी, गौ हत्यारा आशुतोष पांडे गंभीर आरोप लगवा रहा है. उनका कहना है कि शंकराचार्य हिंदू समाज के लिए पूज्यनीय हैं और इस तरह के आरोपों से सनातनी समाज अपमानित महसूस कर रहा है. 

'21 लाख रुपए का इनाम देंगे'

फलाहारी महाराज ने ऐलान करते हुए कहा कि, 'कोई भी सनातनी भाई इस आशुतोष पांडेय की नाक काटेगा, इसे जूतों की माला पहनाएगा...उसको श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की तरफ से ₹21, 00, 000 का इनाम दिया जाएगा.'

उन्होंने आगे कहा कि, ऐसे कर्मचारी को हम हिंदू नहीं मानते, जिसके ऊपर ऐसी IPC की कोई धारा नहीं है जो ना लगी हो. ऐसे व्यक्ति पर हमारे सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. फिलहाल इस बयान को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. मामले को लेकर कानून-व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है.

आशुतोष ब्रह्मचारी ने किया अग्रिम जमानत याचिका का विरोध

आपको बता दें कि कोर्ट से आदेश मिलने के बाद FIR दर्ज हुई तो पुलिस ने जांच तेज कर दी. इसी बीच बीते कल यानी मंगलवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी. इस याचिका पर आशुतोष ब्रह्मचारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि वे इसका विरोध करेंगे और किसी भी कीमत पर उन्हें जमानत नहीं लेने देंगे.

कहा जा रहा है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. ऐसे में उन्होंने कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग करते हुए कोर्ट से गुहार लगाई की जांच पूरी होने तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए.

यहां देखें फलाहरी महाराज का ऐलान

यह खबर भी पढ़ें: 'काबिलीयत से चिढ़ है इसलिए फंसा रहे...', शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी के चाचा का बड़ा खुलासा

    follow google news