CM शुभेंदु अधिकारी के PA को मारने वाले निकला क्षत्रिय महासभा का महासचिव, बलिया के राज सिंह की पूरी कुंडली आई सामने!

न्यूज तक डेस्क

• 03:40 PM • 11 May 2026

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. बलिया के राज सिंह उर्फ चंदन की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जानिए क्षत्रिय महासभा के महासचिव राज सिंह का राजनीतिक कनेक्शन, गिरफ्तारी की पूरी कहानी और SIT जांच से जुड़े बड़े अपडेट.

Suvendu Adhikari PA Murder Case Update
शुभेंदु अधिकारी के PA को मारने वाले राज सिंह निकला रसूखदार शख्स
Google CTA

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में एक बड़ा खुलासा हुआ है. मामले में पकड़े गए एक रसूखदार आरोपी की कुंडली सामने आई है जिसका तार उत्तर प्रदेश के बलिया से जुड़ा हुआ है. इस एक व्यक्ति की गिरफ्तारी ने पुलिस महकमे के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है. दरअसल इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस ने बलिया के रहने वाले एक राज सिंह उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया है, जिसका कनेक्शन राजनीति से भी बताया जा रहा है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.

Read more!

कोलकाता और यूपी पुलिस ने ऐसा पकड़ा

कहा जा रहा है कि राज सिंह की गिरफ्तारी किसी फिल्म की पटकथा से कम नहीं है. मिली जानकारी के मुताबिक राज सिंह लखनऊ में एक बीजेपी नेता की बेटी में शामिल होने के लिए गया था. जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो कोलकाता और यूपी पुलिस ने राज सिंह को दबोचने का प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक राज सिंह जब वापस लौट रहा था तो पुलिस ने अयोध्या में जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. 

क्षत्रिय महासभा का महा सचिव है राज सिंह

राज सिंह यूपी के बलिया शहर के आनंद नगर का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि राज सिंह उर्फ चंदन स्थानीय राजनीति और सामाजिक संगठनों में अच्छा प्रभाव रखता है. वह बलिया में क्षत्रिय महासभा का महा सचिव है और इलाके में उसका अच्छा दबदबा भी है. राज सिंह के पिता केशव सिंह स्वर्ग सिधार चुके हैं, जबकि उसकी मां जामवंती सिंह बलिया डाकघर में काम करती है. 

गिरफ्तारी से गरमाई बलिया की सियासत

जैसे ही राज सिंह की गिरफ्तारी हुई तो वहां की सियासत गरमा गई है. इसके पीछे की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ तस्वीरें है, जहां राज सिंह बीजेपी के बड़े नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ दिख रहा है. ऐसे में बलिया के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति अपने चरम पर है.

SIT कर रही मामले की जांच

फिलहाल कोलकाता SIT मामले की जांच कर रही है और राज सिंह से यह उगलवाने की कोशिश में जुटी हुई है कि इस पूरे हत्याकांड के पीछे का मास्टरमाइंड कौन था और किसने इसकी सुपारी दी थी. साथ ही टीम इस बात की भी जांच कर रही है इनमें कौन-कौन लोग शामिल है.

UPI कि एक गलती और फंस गया... अयोध्या में धराया शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ को मारने वाला राज सिंह, यहां हो गई चूक