'CBI नहीं आई होती तो पुलिस मेरा एनकाउंटर कर देती....' सुवेन्दु अधिकारी के पीए हत्याकांड में 'ग़लती' से गिरफ्तार हुए राज सिंह ने बताई डरावनी आपबीती

सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में गलती से गिरफ्तार हुए बलिया के राज सिंह ने जेल से छूटने के बाद यूपी पुलिस की SOG टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जानें गिरफ्तारी के बाद उनके साथ क्या-क्या हुआ?

NewsTak
गलती से पकड़े गए राज सिंह ने बताई डरावनी आपबीती.

अनिल अकेला

follow google news

पश्चिम बंगाल के हाई-प्रोफाइल मामले में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के बलिया से गिरफ्तार हुए राज सिंह आखिरकार बाइज्जत बरी होकर अपने घर लौट आए हैं. जेल से छूटने के बाद राज सिंह का दर्द छलक पड़ा है. उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की एसओजी (SOG) टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर इस मामले की जांच सीबीआई (CBI) को न सौंपी गई होती तो पुलिस उनका एनकाउंटर कर देती.  राज सिंह ने UP तक से बातचीत में अपनी गिरफ्तारी से लेकर कस्टडी के खौफनाक अनुभव और सीबीआई जांच को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. 

Read more!

अयोध्या से लौटते वक्त ढाबे से हुई थी गिरफ्तारी 

राज सिंह ने बताया कि वे अपने परिवार और मां के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए थे. दर्शन करके वापस बलिया लौटते समय रास्ते में जब वे लोग भोजन के लिए एक ढाबे पर रुके, तभी यूपी पुलिस की एसओजी (SOG) टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. राज के मुताबिक, केवल 'नाम की समानता' की वजह से पुलिस ने इतनी बड़ी चूक की और बिना किसी जांच के उन्हें उठा लिया. 

'सभी को जवाब दिया जाएगा...कृपया थोड़ा धैर्य बनाकर रखें', चंद्रनाथ मर्डर केस में रिहा होने के बाद बलिया के राज सिंह का वीडियो वायरल!

'एनकाउंटर की धमकी देकर गुनाह कबूलने का बनाया दबाव' 

राज सिंह ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि एसओजी की टीम ने मामले की कोई निष्पक्ष जांच नहीं की और शुरुआत से ही उन पर जुर्म कबूल करने का दबाव बनाया. कस्टडी के दौरान उन्हें लगातार डराया-धमकाया गया. राज ने आरोप लगाया कि पुलिस उनसे कहती थी, "बोलो कि तुमने यह किया है, अगर झूठ बोलोगे तो गोली मार देंगे, एनकाउंटर कर देंगे." 

CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में चौथा आरोपी राजकुमार सिंह गिरफ्तार… अब खुल खुलेंगे बड़े राज?

बंगाल ले जाने पर बढ़ा डर- राज सिंह 

जब पुलिस उन्हें यूपी से बंगाल लेकर गई, तो वहां भाषा की दिक्कत (बंगाली न आने) के कारण परेशानी और बढ़ गई. उन्हें वहां एक खूंखार अपराधी की तरह जलील नजरों से देखा जा रहा था. जिससे उन्हें डर था कि कहीं रास्ते में ही उनका एनकाउंटर न कर दिया जाए. 

पुलिस से क्या चूक हुई और पूरा मामला क्या है? यहां जानें 
 

 

    follow google news