'फेरी वाले ने आवाज लगाई...आईसक्रीम ले लो'...इतनी सी बात पर भड़का शंकर यादव सिर धड़ से अलग कर जलाने लगा, डरकर भागने लगे लोग

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दिल दहला देने वाली वारदात. टिकैतनगर थाना इलाके में एक अधेड़ शख्स ने मामूली विवाद में आइसक्रीम विक्रेता का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे जलाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

NewsTak
फेरीवाले की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार.

सैयद रेहान मुस्तफा

follow google news

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली है. एक फेरीवाले पर भड़के अधेड़ शख्स ने धारदार हथियार से उसका सिर ही धड़ से अलग कर दिया. आरोपी ने हत्या करने के बाद सिर जला दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने अरोपी शंकर यादव (50) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. 

Read more!

बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के तराई इलाके में शनिवार को ये दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. घाघरा नदी पार स्थित परसावल गांव के पास दिनदहाड़े एक आइसक्रीम विक्रेता की धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों व राहगीरों में दहशत फैल गई. पुलिस अधीक्षक  के अनुसार, पारा बेहटा गांव निवासी बबलू (25) रोज की तरह शनिवार दोपहर आइसक्रीम बेचने परसावल गांव पहुंचे थे. उनका गांव घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है. 

शंकर यादव ने चिल्लाने से मना किया 

बताया जा रहा है कि बबलू आवाज लगा रहे थे...आईसक्रीम ले लो. रोज की तरह शनिवार को वे घाघरा नदी पारकर परसावल गांव पहुंचे. वहां वे आवाज लगाते हुए शंकर यादव के घर के करीब पहुंचे. शंकर यादव ने उसे आवाज लगाने से मना किया. बबलू नहीं माने तो दोनों में विवाद शुरू हो गया. गुस्से से तमतमाए शंकर यादव ने धारदार हथियार लाकर बबलू के गर्दन पर वार कर दिया जिससे उसका सिर धड़ से कटकर अलग हो गया. इतना देखते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया. लोग मौके से भागने लगा. दृश्य उस वक्त और भयावह हो गया जब शंकर ने मृतक बबलू के कटे सिर जलाने की कोशिश की.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या के पीछे प्रथम दृष्टया बात सामने आई है पर असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है. इस निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और इलाके में भय का माहौल बना हुआ है. 

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपी व्यक्ति साइको किस्म का है. मामूली बात पर बर्फ बेचने वाले का गला रेत दिया और आग के पास रख दिया. इससे कुछ हिस्सा उसका जला है. आरोपी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. 

आगरा: 8 साल की बच्ची की हत्या कर आटे के कनस्तर पर शव रखने वाला दरिंदा सुनील एनकाउंट में ढेर
 

    follow google news