UP Board 10th and 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड आज 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे जारी करने जा रहा है। इस संबंध में परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल यानी गुरुवार को शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिजल्ट के जारी होते ही वेबसाइट पर इसक लिंक एक्टिव कर दी जाएगी. यहां से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आसानी से देख सकेंगे. ऐसे में इस खबर हम आपको बताते हैं कि आप कहां और कैसे फटाफट अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे और कैसे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट इन आसान तरीकाें से करें चेक
स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा. इसके लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट (निचे दी गई है) पर जाएं. वहां आपको 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा. इसके बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें.
स्टेप्स 1 - UPMSP 10th Result 2026 या UPMSP 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
स्टेप्स 2 - अब वेबसाइट पर रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें
स्टेप्स 3 - इसके बाद सबमिट टैब पर क्लिक करें
स्टेप्स 4 - अब स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंट करें
इन वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
वेबसाइट 1- https://www.upmsp.edu.in/
वेबसाइट 2- upmspresults.nic.in
वेबसाइट के अलावा यहां भी मिलेगी सुविधा
अगर इंटरनेट या वेबसाइट में कोई समस्या आती है तो छात्र दूसरे माध्यमों का भी उपयोग कर सकते हैं. बोर्ड ने जानकारी दी है कि छात्र अपना स्कोरकार्ड डिजिलॉकर और SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं. इससे रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी और छात्रों को साइबर कैफे के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.
ADVERTISEMENT


