उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार हाईस्कूल में 90.42% और इंटरमीडिएट के 80.38% छात्र सफल हुए हैं. इस साल 10वीं और 12वीं बेटियों का दबदबा देखने को मिला है. आपको बता दें कि 18 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गईं थीं. इसके बाद 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच 244 केंद्रों पर इनकी कॉपियों की चेकिंग का काम किया संपन्न गया था.
ADVERTISEMENT
टॉपर्स की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के होनहारों का जलवा
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में टॉपर्स की लिस्ट में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के छात्रों ने जगह बनाई है. टॉपर्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले इन छात्रों के नाम और प्रतिशत नीचे दिए गए हैं.
यहां देखें 10वीं के टॉपर्स के नाम
कशिश वर्मा - 97.83%
अंशिका वर्मा - 97.83%
अदिति - 97.50%
अर्पिता - 97.33%
ऋषभ साहू - 97.33%
परी वर्मा - 97.33%
यहां देखें 12वीं के टॉपर्स के नाम
शिखा वर्मा - 97.60%
नंदिनी गुप्ता - 97.20%
श्रिया वर्मा - 97.20%
सुरभि यादव - 97.00%
पूजा पाल - 97.00%
ADVERTISEMENT


