UPMSP Result Class 12th Topper Marksheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों के जारी कर दिए हैं. इस बार 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% छात्रों ने सफलता मिली है. दोनों ही क्लासों में बेटियों का दबदबा देखने को मिला है. इस बीच अब 12वीं की टॉपर शिखा वर्मा की मार्कशीट भी सामने आ गई है, जिस देखकर हर कोई हैरान है. इसमें उनके नंबर देखकर उनकी मेहनत नजर आ रही है. रिजल्ट आने के बाद अब शिखा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं की उन्हें किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले हैं.
ADVERTISEMENT
मैथमेटिक्स में हासिल किए पूरे 100 अंक
आपको बता दें कि शिखा ने लगभग हर सब्जेक्ट में 95 से ज्यादा नंबर हासिल कर फर्स्ट डिवीजन प्राप्त की है. अब सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस सफलता की सराहना कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं. शिखा वर्मा की मार्कशीट में सबसे हैरान करने वाली बात उनके मैथमेटिक्स (Mathematics) के नंबर हैं. इसमें उन्हें 100 में से 100 नंबर मिले हैं. किसी भी बोर्ड परीक्षा में मैथमेटिक्स जैसे सब्जेक्ट में परफेक्ट स्कोर करने को एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर मानी जाती है. इसके अलावा उन्होंने जनरल हिंदी में 97 और इंग्लिश में 95 अंक हासिल किए हैं.
साइंस में भी रहा शानदार प्रदर्शन
इसके अलाव शिखा ने साइंस के अन्य विषयों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. फिजिक्स (Physics) में उन्हें 100 में से 99 नंबर मिले हैं, वहीं केमिस्ट्री (Chemistry) में उन्होंने 97 अंक प्राप्त किए हैं. प्रैक्टिकल परीक्षाओं में भी उन्हें पूरे अंक मिले हैं. शिखा का कुल प्राप्तांक 500 में से 488 (97.60%) है. अब शिखा की इस कामयाबी से परिवार में गर्व का माहौल है.
कैसे चेक करें अपनी मार्कशीट?
शिखा वर्मा की तरह ही अन्य छात्र भी अपना रिजल्ट और मार्कशीट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और इसके बाद सुरक्षा कोड डालना होगा और फिर व्यू रिजल्ट पर क्लिक करने आपकी मार्कशीट सामाने आ जाएगी.
ADVERTISEMENT


