उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज यानी 18 फरवरी से शुरू हो गई हैं. प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं का स्वागत रेड कारपेट बिछाकर और फूलों की बारिश के साथ किया गया. हालांकि, परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक की अफवाहों ने अभिभावकों और छात्रों के बीच हड़कंप मचा दिया.
ADVERTISEMENT
पेपर लीक की खबरों पर बोर्ड का बड़ा बयान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पेपर लीक की खबरों को उत्तर प्रदेश बोर्ड ने पूरी तरह से 'भ्रामक' और 'कोरी अफवाह' करार दिया है. बोर्ड ने स्पष्ट किया कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर छात्रों और अभिभावकों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं. बोर्ड ने इन अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए साइबर सेल को तहरीर भी दे दी है.
नकल रोकने के लिए हाईटेक इंतजाम
- नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए इस बार प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं:
- प्रदेश भर के 8,233 परीक्षा केंद्रों पर लाइव निगरानी की जा रही है.
- सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर और हाई-स्पीड इंटरनेट के जरिए वेबकास्टिंग की व्यवस्था है.
- गड़बड़ी की सूचना देने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001806607 और 18001806608 जारी किए गए हैं.
CM योगी का छात्रों को संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा शुरू होने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर छात्रों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, "परीक्षाएं केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि आपके धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है."
बता दें कि इस साल कुल 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. यह परीक्षाएं 12 मार्च तक दो पालियों में संचालित की जाएंगी.
ये भी पढ़ें: UP: सुहागरात वाले दिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ कर दिया हैरान करने वाला कांड, पीड़ित ने थाने पहुंचकर दर्ज करवाई शिकायत
ADVERTISEMENT

