UP Board Result 10th 12th 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट हो गया जारी, फटाफट ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

UP Board 10th 12th Results: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बोर्ड ने आज रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ एसएमएस और डिजिलॉकर के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं. अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने का पूरा तरीका और लिंक यहां देखें.

UP Board Result 10th 12th 2026
UP Board Result 10th 12th 2026

संदीप कुमार

follow google news

UPMSP Result 2026 Results Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया. बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए हैं. अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव हो गया है. ऐसे में स्टूडेंट्स यहां से छात्र अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

Read more!

फटाफट ऐसे देखें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे दी गई वेबसाइट पर क्लिक करना होगा. इसके बाद यहां से अपनी कक्षा यानी 10वीं या 12वीं को सिलेक्ट करना होगा. इसके बाद खाली जगह पर आगे दी गई जानकारी भारनी होगी.

स्टेप्स 1 - UPMSP 10th Result 2026 या UPMSP 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें

स्टेप्स 2 - अब वेबसाइट पर रोल नंबर और स्कूल कोड डाले

स्टेप्स 3 - इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें

स्टेप्स 4 -  अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी

इन वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

वेबसाइट 1- https://www.upmsp.edu.in/

वेबसाइट 2- upmspresults.nic.in 

रोल नंबर और स्कूल कोड से डाउनलोड करें मार्कशीट

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और स्कूल कोड तैयार रखना चाहिए. वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर और स्कूल कोड बॉक्स में दर्ज करना होगा. जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी. भविष्य की जरूरतों के लिए छात्र इस डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

    follow google news