UP में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय, महिलाओं को 10 लाख रुपए तक बिना ब्याज के मिलेगा लोन

कुमार अभिषेक

20 Feb 2026 (अपडेटेड: Feb 20 2026 5:01 PM)

यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार, अनुदेशकों को 17 हजार और 5 लाख तक कैशलेस इलाज की मिलेगी सुविधा.

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही बड़ा दांव खेला है. विधानसभा में राज्यपाल के  अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए सीएम योगी ने कई बड़े ऐलान कर दिए. उन्होंने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपए कर दिया है. अनुदेशक को 17 हजार देने का ऐलान किया है. वहीं शिक्षकों के लिए 5 लाख रुपए तक का कैशलेश इलाज करने की घोषणा की है.

Read more!

शिक्षामित्रों को ये बढ़ी हुई धनराशि अप्रैल महीने से दिए जाएंगे. वहीं गांव की महिलाओं को अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए तक का इंट्रेस्ट फ्री लोन देने की घोषणा भी योगी सरकार ने की है. सरकार ने सदन में बताया कि अब तक 1 लाख 10 हजार युवाओं को ब्याजमुक्त लोन दिया जा चुका है. 

खबर अपडेट की जा रही है.....

 

'आप किसी को मारते हो और फिर...' ब्रजेश पाठक के 101 बटुकों के सम्मान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार, योगी पर भी जमकर बरसे