UP Election Survey: उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में बयार किसका ? न्यूज लीडर मैटराइज सर्वे ने चौंकाया !

न्यूज तक डेस्क

24 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 24 2026 6:47 PM)

UP Election 2027 Survey: न्यूज लीडर और मैटराइज के सर्वे में अवध की 118 और बुंदेलखंड की 19 विधानसभा सीटों के आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे में किसको बढ़त ? क्या है अनुमान ? देखिए पूरे आंकड़े.

NewsTak
यूपी के अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र में किसे बढ़त ?
Google CTA

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर वहां सियासी गर्माहट देखने को मिलने लगी है. राजनैतिक दल सोशल मीडिया से लेकर ग्राउंड पर एक दूसरे पर वार करते हुए और अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए देखे जाने लगे हैं. इसी बीच न्यूज लीडर और मैटराइज ने यूपी के दो रीजन बुंदेलखंड और अवध की जनता की नब्ज को टटोलते हुए एक सर्वे किया है. सर्वे के नतीजे सामने आ गए हैं. सर्वे में अवध क्षेत्र की 118 विधानसभा सीटों और बुंदेलखंड की 19 सीटों पर आंकड़े सामने आए हैं. इसमें अवध और बुंदेलखंड दोनों रीजन में बीजेपी ने NDA को बढ़त का अनुमान जताया गया है.

Read more!

इस पूरे सर्वे में बहुजन समाज पार्टी के लिए चिताजनक आंकड़े सामने आए हैं. अवध रीजन में बीएपी को महज एक सीट के आसपास रहने का अंदेशा जताया गया है वहीं बुंदेलखंड में खाता भी नहीं खुल पाने का अनुमान जताया गया है. बुंदेलखंड रीजन की 19 सीटों पर एनडीए और INDIA दोनों में बड़ा फासला नजर आ रहा है. 

पंजाब चुनाव से पहले Matrize के सर्वे के आ गए नतीजे, त्रिशंकु वाले आंकड़ों ने चौंकाया !

अवध क्षेत्र की 118 विधनसभा सीटों पर किसका है माहौल? 

गठबंधन/पार्टी सीट (अनुमानित) वोट शेयर
NDA 77 43%
INDIA 40 37%
BSP 01 10%
OTHER 00 10%

बुंदेलखंड की 19 सीटों पर किसका है माहौल?

गठबंधन/पार्टी सीट (अनुमानित) वोट शेयर
NDA 17 46%
INDIA 02 37%
BSP 00 09%
OTHER 00 08%

कुल मिलाकर यूपी विधानसभा की कुल 403 सीटों में से अवध और बुंदेलखंड की 137 दोनों क्षेत्रों में NDA को बढ़त मिलती दिख रही है.  

Uttrakhand Election : चुनाव से पहले उत्तराखंड में माहौल किसका है ? Matrize सर्वे के आ गए नतीजे !