पंजाब चुनाव से पहले Matrize के सर्वे के आ गए नतीजे, त्रिशंकु वाले ये आंकड़ों ने चौंकाया

Punjab Assembly Election Matrize Survey: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर मैटराइज (Matrize) के सर्वे के नतीजे जारी हो गए हैं. AAP 40-45 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, वहीं कांग्रेस भी कड़ी टक्कर दे रही है. जानें सर्वे के पूरे आंकड़े.

ADVERTISEMENT

NewsTak
पंजाब चुनाव से पहले नया सर्वे.
Google CTA

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन हलचल अभी से शुरू हो गई है. इस बीच पंजाब के विधानसभा चुनाव को लेकर मैटराइज ने एक सर्वे कर वहां के लोगों की नब्ज टटोलने की कोशिश की है. इसके नतीजे हो गए हैं. इस सर्वे के मुताबिक किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, AAP 40 से 45 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है. वहीं, कांग्रेस 35 से 40 सीटों के साथ उसे कड़ी चुनौती दे रही है. बीजेपी और अकाली दल अपनी स्थिति मजबूत करते दिख रहे हैं. सर्वे में बीजेपी को 22 से 27 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. दूसरी ओर, अकाली दल 15 से 25 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. ध्यान देने वाली बात है कि पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत होती है.