साल 2027 में 7 राज्यों के चुनाव होने वाले है. इसी लिस्ट में उत्तर प्रदेश का भी नाम है. उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. राज्य की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से लेकर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी समेत तमाम दलों ने अपने स्तर-स्तर पर काम शुरू कर दिया है. चुनाव में एक ओर जहां भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का दावा कर रही है, तो वहीं अखिलेश यादव भी इस बार भाजपा को टक्कर देने के लिए मजबूत रणनीति बना रहे है. सियासी माहौल के बीच एक सवाल उठने लगा है कि आखिर इस बार सत्ता किसके पास जाएगी और सरकार किस पार्टी की बनेगी? इसी बीच वोट वाइब ने एक सर्वे किया है, जिसके नतीजे सामने आ गए है. आइए विस्तार से सर्वे में क्या-कुछ सामने आया है और आखिर क्या है जनता की राय.
ADVERTISEMENT
'किसे वोट देना है?'
वोट वाइब के सर्वे में जनता से कई सवाल-जवाब किए गए. इन्हीं सवालों में एक सवाल था कि, 'क्या आपने तय कर लिया है कि आप किसे वोट देंगे?' इसके जवाब में 64.4% जनता का कहना है कि 'हां, पूरी तरह तय कर लिया है.' वहीं 19% लोगों ने कहा कि 'हां, पर अंतिम निर्णय नहीं लिया' और 8.7% लोगों ने कहा कि उन्होंने अभी तय नहीं किया है. जबकि 8.0% लोगों का कहना है कि कुछ नहीं सकते.
यूपी का अगला सीएम कौन होना चाहिए?
सर्वे के दौरान लोगों से पूछा गया कि, 'आपकी राय में उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?' इसके जवाब में सबसे ज्यादा 43.4% लोगों ने योगी आदित्यनाथ(भाजपा) को अपनी पहली पसंद बताया. वहीं अखिलेश यादव(सपा) को 35.5% लोगों ने तो मायवती(बसपा) को 5.9% लोगों ने अगला मुख्यमंत्री पसंद बताया. प्रियंका गांधी(कांग्रेस) को 3% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया. इसके अलावा अन्य को 6% लोगों ने समर्थन दिया. साथ ही 6.3% लोगों का कहना है कि वह कुछ नहीं कह सकते.
किस पार्टी या गठबंधन को देंगे वोट?
जब लोगों से सवाल किया गया कि, 'आप 2027 चुनाव में किस पार्टी या गठबंधन को वोट देंगे?' इसके जवाब में सबसे ज्यादा भाजपा गठबंधन(BJP) को 41.8% वोट शेयर मिला है. वहीं, सपा गठबंधन(SP) को 38.7% तो बसपा(BSP) को 5.2% वोट शेयर मिला है. इसके अलावा अन्य क्षेत्रीय दल/निर्दलीय को 4% और कह नहीं सकते को 10.3% वोट शेयर मिला है.
ADVERTISEMENT


