UP Election Survey: योगी, अखिलेश, मायावती या कोई और, कौन हैं उत्तर प्रदेश में सीएम का पसंदीदा चेहरा? SCORE सर्वे के नतीजे आए सामने

• 12:52 PM • 26 Nov 2026

UP Election Survey 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले SCORE सर्वे में मुख्यमंत्री पद की पसंद और पार्टियों की संभावित सीटों के आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे के मुताबिक, 35.29% लोगों ने योगी आदित्यनाथ और 26.50% ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया है. वहीं बीजेपी को 177-215 और सपा को 160-202 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. जानिए सर्वे के आंकड़े.

UP Election Survey
UP Election Survey 2027 CM Face
Google CTA

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. भले ही अभी तक चुनावी शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन हर एक राजनीतिक दलों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. राजनीतिक दलों के साथ-साथ अब पूरे प्रदेश में इस बात की चर्चा शुरू होने लगी है इस बार आखिर क्या होगा? क्या अखिलेश यादव सेंध लगाकर खुद की सरकार बना पाएंगे या फिर योगी का जादू एक बार वापस से काम आएगा? इन्हीं सवालों के साथ प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है. इसी बीच SCORE ने एक सर्वे कर जानने की कोशिश की है, अगर आज चुनाव हुए तो जनता का मूड कैसा है और कौन है मुख्यमंत्री के लिए उनकी पहली पसंद? विस्तार से जानिए पूरी बात.

Read more!

कौन है सीएम का पसंदीदा चेहरा?

SCORE ने अपने सर्वे के दौरान जनता का मूड जानने के लिए कई सवाल-जवाब किए है. इन्हीं में से एक सवाल था कि, 'आप अपने अगले मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहेंगे?' इसके जवाब में सबसे ज्यादा लोगों ने मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी पहली पसंद बताया है. आंकड़ों के मुताबिक, 35.29% लोगों ने योगी आदित्यनाथ को अपना पसंदीदा सीएम चेहरा बताया है. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 26.50% और बसपा प्रमुख मायावती को 8.59% लोग राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते है.

इसके अलावा, चंद्रशेखर आजाद को 1.90%, प्रियंका गांधी को 1.25%, राजनाथ सिंह को 1%, राहुल गांधी को 0.27%, केशव प्रसाद मौर्य को 0.14% और अन्य को 2.39% लोगों ने मुख्यमंत्री के लिए अपना पसंदीदा चेहरा बताया. साथ ही 22.66% ने पता नहीं में जवाब दिया है.

मुख्यमंत्री का पसंदीदा चेहरा पार्टी प्रतिशत
योगी आदित्यनाथ BJP 35.29%
अखिलेश यादव SP 26.50%
मायावती BSP 8.59%
चंद्रशेखर आजाद ASP(KR) 1.90%
प्रियंका गांधी INC 1.25%
राजनाथ सिंह BJP 1.00%
राहुल गांधी INC 0.27%
केशव प्रसाद मौर्य BJP 0.14%
अन्य -- 2.39%
पता नहीं -- 22.66%

किस पार्टी को मिल रही कितनी सीटें?

स्कोर के सर्वे में पार्टी वाइज सीटों के भी आंकड़े दिए गए है, जिसमें बीजेपी और सपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को 177-215 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं विपक्ष में मौजूद अखिलेश यादव की पार्टी सपा को 160-202 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. यानी देखा जाएं तो यूपी में बीजेपी और सपा के बीच काफी क्लोज फाइट देखने को मिल रहा है.

इसके साथ ही RLD को 10 सीटें, AD(S) को 5 सीटें, SBSP को 3-5 सीटें, NISHAD को 1-3 सीटें, कांग्रेस को 2 सीटें, बसपा को 1 सीट, JDL को 2 सीटें और 42 सीटों पर टाई होने का अनुमान जताया गया है. अगर आंकड़ों को देखें तो कांग्रेस की स्थिति काफी खराब है, हालांकि यह सर्वे आज के हिसाब से है और चुनाव आने तक जनता का मूड बदल भी सकता है.

UP Election 2027 survey: उत्तर प्रदेश में BJP, SP या गठबंधन, कौन कितना भारी ? स्कोर के सर्वे में पता चल गया