UP Election 2027 survey: उत्तर प्रदेश में BJP, SP या गठबंधन, कौन कितना भारी ? स्कोर के सर्वे में पता चल गया

UP Election Survey 2027: उत्तर प्रदेश में आज चुनाव हुए तो किस पार्टी की बनेगी सरकार? सर्वे एजेंसी SCORE के ताजा सर्वे में जानिए BJP, SP और अन्य दलों की स्थिति. यूपी में किसके पक्ष में बह रही है चुनावी बयार?

ADVERTISEMENT

यूपी में कौन किसपर भारी ? जाता सर्वे के नतीजे सामने आ गए.
यूपी में कौन किसपर भारी ? जाता सर्वे के नतीजे सामने आ गए.
Google CTA

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल बनने लगा है. गली-नुक्कड़ और चाय की दुकानों-ढाबों पर अब एक ही चर्चा है. 'ए बारी माहौल केकर बा गुरु?' सभी को बस एक बात जाननी है...यूपी में कौन आगे और कौन पीछे है. इसी बीच सर्वे एजेंसी 'स्कोर' (score) ने अपने ताजा आंकड़े पेश कर दिए है. स्कोर के मुताबिक यदि आज के समय में यूपी में विधानसभा चुनाव हो जाए कौन दिखेगा मजबूत ? चूंकि आज के समय में हुए इस सर्वे में जनता का मत चुनाव आने तक बदल सकता है. इसलिए इसे अंतिम आंकड़ा मानना गलत होगा. हालांकि बयार किधर बह रही है ये जानने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता का नब्ज टटोलने की कोशिश की गई है. 

स्कोर के मुताबिक पार्टी वाइज बात करें तो यहां BJP और समाजवादी पार्टी में लगभग कांटे की टक्कर दिख रही है. दोनों के बीच में बहुत कम गैप है. सर्वे के मुताबिक 403 सीटों में से BJP को जहां 177-215 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है वहीं सपा को 160 से 202 सीटें मिलने की बात कही गई है. चूंकि बहुमत 202 सीटों पर ही है. ऐसे में BJP और समाजवादी पार्टी दोनों में कांटे का टक्कर दिख रहा है. तीसरी पार्टी के रूप में RLD को दिखाया गया है. इसे 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं कांग्रेस को जहां 2 सीट तो बसपा को महज 1 सीट पर सिमटने का अंदेशा जताया गया है. 

पार्टी अनुमानित सीट
BJP 177-215
SP 160-202
RLD 10
AD (S) 5
SBSP 3-5
Nishad Party 1-3
INC 2
BSP 1
JDL 2
Tie 42

गठबंधन में कौन कितना आगे ?  

चूंकि सपा और कांग्रेस गठबंधन में मामला सीटों पर फंसा है. यदि ये गठबंधन चुनाव में उतरता है तो किस गठबंधन के हिस्से में कितनी सीटें मिलने का अनुमान है ?  इसे लेकर स्कोर ने जो आंकड़े दिए हैं वो भी चौंकाने वाले हैं. यहां भी NDA और सपा-कांग्रेस गठबंधन में जबरदस्त टक्कर दिखाया गया है. यानी मामला कांटे का है. हालांकि इसमें एक आंकड़ा टाई वाला भी है. 45 सीटों पर जनता किसी भी गठबंधन को लेकर नतीजे पर नहीं पहुंची है. यहां मामला टाई होता दिख रहा है. इन सीटों पर किसी को बढ़त मिली तो खेल यही सीटें बदल सकती हैं.

गठबंधन अनुमानित सीटें 
SP+INC 174-219
NDA 181-226
BSP 1
JDL 2
Tie 45

UP Election 2027 Survey: यूपी में BJP, सपा या BSP कौन कितना आगे? वोट वाइब के पोल ट्रैकर ने बता दिया

 UP Election Survey: उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में बयार किसका ? न्यूज लीडर मैटराइज सर्वे ने चौंकाया !