UP Free Tablet Yojna: योगी सरकार छात्रों देगी FREE और स्मार्टफोन, जानें कैसे करें आवेदन और क्या है इसका पूरा प्रोसेस

UP Free Tablet Scheme: उत्तर प्रदेश बजट 2026-27 में युवाओं के लिए बड़ा डिजिटल तोहफे का ऐलान किया है. राज्य सरकार ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत 40 लाख छात्रों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन देगी. ऐसे में यहां जानिए कौन होंगे पात्र, कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, क्या है पूरा प्रोसेस.

UP Free Tablet Yojana (प्रतीकात्मक फोटो)
UP Free Tablet Yojana (प्रतीकात्मक फोटो)

न्यूज तक डेस्क

follow google news

UP free tablet yojana: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. इस बार का बजट 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है. बजट में लड़कियों, युवाओं, किसानों और श्रमिकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं. खास बात यह रही कि सरकार ने शिक्षा, मेडिकल और रोजगार को प्राथमिकता दी है.

Read more!

इसी कड़ी में युवाओं के लिए डिजिटल सुविधा बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया गया है. सरकार ने लाखों छात्रों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन देने का ऐलान किया है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये टैबलेट किसे मिलेगा और इसके लिए क्या करना होगा. चलिए जानते हैं इस खबर में.

40 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन 

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार इस साल करीब 40 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन देगी. इसके लिए सरकार ने बजट में 2374 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. ये योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत चलाई जा रही है. सरकार का कहना है कि डिजिटल पढ़ाई और ऑनलाइन संसाधनों तक आसान पहुंच देने के लिए यह कदम उठाया गया है.

इस योजना के तहत सरकार का उद्देश्य है कि युवाओं को डिजिटल संसाधनों से लैस किया जाए ताकि उन्हें पढ़ाई, रोजगार और उच्च शिक्षा में मदद मिल सके. बता दें कि यूपी सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अब तक इस योजना के तहत प्रदेश के 49 लाख 86 हजार से ज्यादा छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे जा चुके हैं.

कैसे मिलेगा टैबलेट?

चलिए अब जानते हैं युवा कैसे सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. यहां नीचे आपके लिए आसान भाषा में इसका पूरा प्रोसेस समझाया गया है. 

  • सबसे पहले छात्र को अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा
  • इसके बाद कॉलेज पात्र छात्रों का डेटा ‘डिजी शक्ति’ पोर्टल पर अपलोड करता है
  • संबंधित विभाग डेटा की जांच करता है
  • वेरिफिकेशन के बाद लाभार्थियों की फाइनल सूची तैयार होती है
  • इसके बाद टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण किया जाता है

किन छात्रों को मिलेगा लाभ?

अब युवाओं को कनफ्यूजन है कि सरकार की तरफ से मिलने वाला ये और स्मार्टफोन किसे मिलेगा. तो यहां आपको बता दें कि इस योजना का लाभ  उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा से जुड़े छात्रों को मिलेगा. इसमें

  • स्नातक (UG) अंतिम वर्ष के छात्र
  • स्नातकोत्तर (PG) अंतिम वर्ष के छात्र
  • डिप्लोमा और तकनीकी पाठ्यक्रम के छात्र
  • कौशल विकास से जुड़े विद्यार्थी

यह भी पढ़ें: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में वैकेंसी, 56900 तक मिलेगी सैलरी

    follow google news