उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य में विधान परिषद की 11 सीटों पर नए चेहरे चुनने के लिए चुनाव आयोग ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. अगर आप स्नातक या शिक्षक मतदाता हैं तो आपकी बारी बहुत जल्द आने वाली है. प्रदेश में 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिसकी वजह से इन सीटों पर फिर से चुनाव कराए जा रहे हैं.
ADVERTISEMENT
चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है.
जानिए कब क्या होगा? (पूरा शेड्यूल)
चुनावी प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत 29 सितंबर 2026 को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ होगी . पूरा कार्यक्रम कुछ इस तरह रहेगा:
- नामांकन की शुरुआत: 29 सितंबर 2026
- नामांकन भरने की आखिरी तारीख: 6 अक्टूबर 2026
- कागजातों (नामांकन) की जांच: 7 अक्टूबर 2026
- नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर 2026
- मतदान की तारीख: 23 अक्टूबर 2026 (सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)
- मतगणना (नतीजे): 27 अक्टूबर 2026
चुनाव से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा . सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि आयोग ने बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र के स्नातक व शिक्षक क्षेत्रों के लिए भी इसी के साथ शेड्यूल जारी किया है .
किन सीटों पर होने जा रहे हैं चुनाव?
उत्तर प्रदेश की जिन 11 सीटों पर यह चुनावी घमासान होने वाला है, उनमें वर्तमान में ये सदस्य अपनी सेवाएं दे रहे थे:
5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Graduates' Constituencies):
- लखनऊ डिवीजन: एर. अवनीश कुमार सिंह
- वाराणसी डिवीजन: आशुतोष सिन्हा
- आगरा डिवीजन: डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’
- मेरठ डिवीजन: दिनेश कुमार गोयल
- इलाहाबाद-झांसी डिवीजन: डॉ. मान सिंह यादव
6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (Teachers' Constituencies):
लखनऊ डिवीजन: उमेश द्विवेदी
वाराणसी डिवीजन: लाल बिहारी यादव
आगरा डिवीजन: डॉ. आकाश अग्रवाल (वित्तविहीन)
मेरठ डिवीजन: श्रीचंद शर्मा
बरेली-मुरादाबाद डिवीजन: हरि सिंह ढिल्लो
गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन: ध्रुव कुमार त्रिपाठी
अक्टूबर का महीना यूपी की राजनीति में काफी गहमागहमी भरा रहने वाला है . अब देखना दिलचस्प होगा कि इन 11 सीटों पर पुराने चेहरे अपनी साख बचा पाते हैं या जनता नए नुमाइंदों को मौका देती है.
ADVERTISEMENT


