UP पंचायत चुनाव 2026: कब बजेंगी गांव की चुनावी रणभेरी? पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने कर दिया सब साफ

UP Panchayat Election 2026: UP पंचायत चुनाव 2026 को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है. पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने ऐलान किया है कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले ही होंगे. मतदाता सूची, बैलेट पेपर और चुनावी टाइमलाइन को लेकर सरकार की तैयारी पूरी है. जानिए पंचायत चुनाव की संभावित तारीख, प्रक्रिया और गांव-गांव में बढ़ती चुनावी सरगर्मी की पूरी जानकारी.

UP Panchayat Election 2026
पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने किया सब साफ

रोशन जायसवाल

follow google news

उत्तर प्रदेश में प्रधानी के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव की तारीखों और तैयारियों को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे और सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है. आइए विस्तार से जानते है क्या कहा है ओपी राजभर ने और क्या-कुछ तैयारियां चल रही है?

Read more!

विधानसभा चुनाव से पहले ही होंगे पंचायत चुनाव

ओम प्रकाश राजभर ने उन सभी भ्रांतियों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि पंचायत चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद होंगे. राजभर ने जोर देकर कहा, 'पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले होंगे. मतपत्र (बैलेट पेपर) छपकर सभी जिलों में पहुंच चुके हैं और चुनाव की प्रक्रिया तय समय पर ही शुरू होगी.'

मतदाता सूची और तैयारियों का अपडेट

मंत्री ने जानकारी दी कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी 2026 को होने जा रहा है. उन्होंने भावी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम सूची आने से पहले अपने समर्थकों के नाम जुड़वा लें. राजभर ने यह भी बताया कि पंचायत चुनाव ईवीएम (EVM) पर नहीं, बल्कि मतपत्रों के जरिए ही कराए जाएंगे.

अप्रैल से जुलाई के बीच निपटेंगे चुनाव

हालांकि अभी सटीक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मंत्री राजभर ने संकेत दिया है कि अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी. पहले चरण में ग्राम प्रधान, बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) और जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे. इसके बाद ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव होंगे.

गांव-गांव में चुनावी सरगर्मी तेज

मंत्री के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के गांवों में चुनावी माहौल गरमा गया है. प्रधान पद के दावेदारों ने पोस्टर-बैनर छपवाना और जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है. पुराने प्रधान अपने विकास कार्यों का बखान कर रहे हैं, तो नए उम्मीदवार 'बदलाव' के नाम पर वोट मांग रहे हैं.

सत्ता के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा चुनाव

राजनीतिक पंडित इन पंचायत चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनाव का 'सेमीफाइनल' मान रहे हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर कब्जे के जरिए राजनीतिक दल अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: बजट पर सपा चीफ अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने BJP को घेरा, बोले-अदृश्य लोगों का बजट

    follow google news