पश्चिम बंगाल में TMC की टूट के बाद महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में भी टूट की जो चर्चा थी, उसकी बयार अब उत्तर प्रदेश की ओर भी आया है. उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकार राजभर के एक दावे ने सियासी पारा हाई कर दिया है. ओपी राजभर ने दावा किया है कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी(सपा) में भी टूट होगी और पूरी सपा भाजपा में शामिल हो जाएगी. इस बयान के आने के बाद से ही हलचल तेज हो गई है और बयान सु्र्खियों में बना हुआ है. वहीं राजभर के इस बयान पर सपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि बीजेपी और उनके सहयोगी बौखलाए हुए है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
'...अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है'
उत्तर प्रदेश की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं. अब ओपी राजभर ने सपा और उनके शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए लिखा कि, समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी. राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है. खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है. शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है. महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनके दावा ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है.
विधानसभा चुनाव से पहले बयान में मचाई हलचल
ओपी राजभर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पारा हाई है. राज्य में मौजूदा सरकार और विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी रणनीतियों को धार देने में जुटे हुए हैं और चुनाव के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे है. इसी बीच ओम प्रकाश राजभर का सपा में टूट का बयान चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि उनके दावे पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील साजन ने कहा है कि बीजेपी और उनके सहयोगी बौखलाए हुए है. राजभर को केवल अपनी दुकान चलानी है, इसलिए वे ऐसा बयान दे रहे है. उन्होंने आगे कहा कि इस विधानसभा चुनाव(2027) में राजभर की पार्टी से एक भी विधायक चुनाव नहीं जीतने वाला है.
पहले भी कई बार बोला है हमला
उत्तर प्रदेश की राजनीति में यह पहली बार नहीं है कि ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. चुनावी सरगर्मी के दौरान पिछले कुछ समय से दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी लगातार तेज हो रही है. हाल के दिनों में ही ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अखिलेश यादव को लेकर एक लंबी पोस्ट लिखी थी, जिसने सियासी गलियारों में काफी सुर्खियों बटोरीं थी. पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव के विदेश दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर घूमने ही जाना था तो लंदन-पेरिस की जगह काशी, अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य या मां विंध्यवासिनी धाम चले जाते.
राजभर ने अपने पोस्ट में लिखा था कि, अगर अखिलेश प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाते तो स्थानीय व्यापारियों को रोजगार मिलता. फूल बेचने वाले, मिठाई बेचने वाले, छोटे होटल कारोबारी और परिवहन से जुड़े लोगों को भी लाभ होता है. ऐसे में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इससे देश-दुनिया में सकारात्मक संदेश भी जाता.
ADVERTISEMENT


