Noida University Ragging Case: उत्तर प्रदेश से एक प्रइवेट यूनिवर्सिटी से कथित तौर प रैगिंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां के दादरी इलाके एक कॉलेज में कुछ छात्राओं ने एक छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया हैं. अब घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरी यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है. वहीं, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है.
ADVERTISEMENT
वहीं घटना सामने आने ने बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने एक्शन लेते हुए एक आंतरिक जांच समिति का गठन कर दिया गया. इस समिति को पूरे मामले की जांच और वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने की जिम्मेदारी दी गई है. जानकारी के अनुसार कमेटी अगले 4 से 5 दिनों में अंदर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी, फिर इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बाल खींचे, थप्पड़ मारे और...
अब इस घटना की हैरान करने वाली वीडियो वायरल हो रही है. इसमें कुछ छात्राएं एक अन्य छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में आरोपी छात्राएं पीड़ित छात्रा के बाल खींचकर उसे थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही हैं. अब घटना का वीडियो वायरल हाेने के बाद से यूनिवर्सिटी के माहौल और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.
निजी यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ रैगिंग का आरोप
वहीं मामले पर अब पुलिस भी एक्टिव हो गई है. ACP दादरी प्रशाली गंगवार ने कहना है कि वायरल वीडियो लगभग 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी तक मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. वहीं पीड़ित छात्रा ने भी मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है.
पुलिस के मुताबिक, जैसे ही यूनिवर्सिटी की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. रिपोर्ट में अगर आरोप सही पाए गए तो दोषी छात्राओं के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कदम उठाए जाएंगे.
ADVERTISEMENT


