UP Weather Alert: यूपी में मौसम का 'महा-यू टर्न', आज इन जिलों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में मौसम विभाग ने 7 मई को बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के किन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम का पूरा पूर्वानुमान.

NewsTak
यूपी मौसम बारिश का ऑरेंज अलर्ट.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

उत्तर प्रदेश में गर्मी के तेवरों के बीच मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है कि लोगों के पसीने छूटने के बजाय अब ठंडक का एहसास होने लगा है. खासकर पूर्वांचल के इलाकों में बुधवार को दिन भर की भीषण धूप के बाद शाम को जो नजारा दिखा, उसने सबको चौंका दिया. आसमान में पहले घने काले बादल छाए, फिर तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने पूरे प्रदेश को सराबोर कर दिया. मौसम विभाग के मुताबिक, आंधी-बारिश का यह सिलसिला आज यानी 7 मई को भी जारी रहने वाला है. 

Read more!

पूर्वांचल में 'ऑरेंज' तो पश्चिमी यूपी में 'येलो' अलर्ट 

मई के महीने में जहां चिलचिलाती धूप और लू (Loo) का प्रकोप रहता था, वहां इस बार बादलों की लुका-छिपी और बारिश का दौर चल रहा है. मौसम विभाग ने आज के लिए यूपी का नया वेदर मैप जारी किया है, जिसके अनुसार- 

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल): यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश: यहां बारिश और गरज-चमक का येलो अलर्ट रहेगा. 

इन जिलों में आज संभल कर रहें 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है. विशेष रूप से जिन जिलों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट है उनमें 
प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और संत रविदास नगर हैं. 

राहत के बीच आफत की भी आहट 

इन जिलों और इनके आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की आशंका जताई गई है. मौसम के इस बदलाव से आम जनता को चिलचिलाती गर्मी से तो बड़ी राहत मिली है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, यह बदलाव सबके लिए अच्छा नहीं है. 

किसानों पर मार

खेतों में खड़ी या खलिहानों में रखी फसलों के लिए यह बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि किसी आफत से कम नहीं है. किसानों को भारी नुकसान होने का डर है. 

सेहत पर असर

अचानक हुए इस मौसमी बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की तबीयत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. डॉक्टर इस मौसम में वायरल बुखार और सर्दी-खांसी से बचने की सलाह दे रहे हैं. 

बरेली की इस जिम में वेट घटाने के नाम पर अकरम और आलम का महिलाओं के साथ डर्टी कांड ! बरामद हुईं शक्तिवर्धनक टैबलेट-सिरिंज और वीडियो

 


 

    follow google news