UP Weather Alert: यूपी आज और कल भारी बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 60 Km/h की तेजी से चलेंगी हवाएं!

उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट. लखनऊ, नोएडा, कानपुर और मेरठ समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज. जानें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी.

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI

न्यूज तक डेस्क

follow google news

uttar pradesh weather alert: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. दो पश्चिमी विक्षोभों (Western Disturbances) के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने आज यानी 4 अप्रैल के लिए यूपी के कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है. 

Read more!

इन जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' (heavy rain alert)

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में भारी बारिश और झोंकेदार हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. 

इन शहरों में 'येलो अलर्ट'

राजधानी लखनऊ सहित कानपुर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर और प्रतापगढ़ में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान कहीं-कहीं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक कहीं-कहीं 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवाएं चलेंगी. ऐसे में कमजोर स्ट्रक्चर, टीन-छप्पर के घरों को नुकसान हो सकता है. 

किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत

एक तरफ जहां शहरों में रहने वाले लोगों के लिए सुहावने मौसम के साथ वीकेंड 'चिल' रहने वाला है, वहीं किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं. खेतों में खड़ी और तैयार फसलों को बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. 

उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे पर सफर करना पड़ेगा महंगा, यूपीडा ने जारी की नई दरें, जानें कहां कितना देना होगा टोल!
 

    follow google news