UP Cabinet Meeting News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान कुल 16 अलग-अलग प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस बैठक में उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, गृह, राज्यकर, परिवहन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन और सहकारिता विभाग से जुड़े प्रमुख प्रस्ताव पास किए गए.
ADVERTISEMENT
मेधावी छात्राओं को मिलेगी 'रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी'
उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत तीन अहम प्रस्तावों पर सहमति बनी है. इसमें 'रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना' का भी जिक्र है. इसके तहत 2025-26 में सभी प्रकार के कॉलेजों से पास होने वाली टॉप 5% छात्राओं को पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी दी जाएगी. इस योजना के तहत दिव्यांग और शहीद व निराश्रित परिवार की छात्राओं को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी.
नए एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा प्रयागराज और सोनभद्र
कैबिनेट ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही 117 किलोमीटर लंबे विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली है, जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव भी पास हुआ है. इन परियोजनाओं का काम ईपीसी मोड में कराया जाएगा.
3 से 6 अगस्त तक आयोजित होगा विधानमंडल का मानसून सत्र
आपकों बता दें कि यूपी विधानमंडल के आगामी मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलेगा. इसमें राज्य सरकार अपने विधायी कार्यों को निपटाएगी. इस सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना है, जिससे मानसून सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: आर्या सिंह के आरोपों पर NTA का आया जवाब, वायरल OMR की सच्चाई सामने आते ही पलट गया पूरा मामला
ADVERTISEMENT


