बरेली में जयमाला से ठीक पहले दूल्हे ने तोड़ी दी शादी...वजह जानकर दुल्हन पक्ष के उड़ गए होश!

न्यूज तक

11 May 2025 (अपडेटेड: May 11 2025 4:28 PM)

Up News: उत्तर प्रदेश के बरेली में शादी से ठीक पहले एक दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के सामने ऐसी डिमांड रख दी, जिससे शादी में हंगाम होने के बाद मारपीट शुरू हो गई.

Representative Image (Photo Ai)
Representative Image (Photo Ai)
Google CTA

Up News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी के दौरान दूल्हे ने आखिरी समय में विवाह करने से मना कर दिया.  बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष वाले बारात का स्वागत कर रहा था. दूल्हा-दुल्हन के जयमाला की को लेकर सभी तैयारियां हो भी हो चुकी थीं.  लेकिन अचानक फिर दूल्हा शादी करने से मुकर गया. इस बीच जब दुल्हन पक्ष को शादी को तोड़ने की वजह मालूम  हुई तो दोनों के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई.

Read more!

जानकारी के अनुसार यह घटना बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र  का बताई जा रही है. यहां भुता थाना क्षेत्र के लहिया गांव में भोजीपुरा थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी से बारात पहुंची थी. दुल्हन पक्ष ने शादी की पूरी तैयारियां कर रखी थीं और सभी लोग शादी का इंतजार कर रहे थे. लेकिन इस बीच दूल्हे ने एक ऐसी मांग कर दी, जिससे शादी में मौजूद हर कोई व्यक्ति चौंक गया.

दूल्हे की तरफ से रखी गई ये डिमांड 

दरअसल दूल्हे पर ये आरोप लगा है कि उसने 2 लाख रुपये दहेज की डिमांड की. यूपी तक की रिपोर्ट ने अनुसार दूल्हे को 15 लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके थे. लेकिन उसने शादी के दौरान 2 लाख रुपये की और डिमांड कर दी. उनकी पैसे की इस मांग को मानने से  दुल्हन पक्ष ने इनकार दर दिया. ऐसे में दूल्हा बारात लेकर वापस लौटने लगा.

दूल्हा पक्ष पर लगा मारपीट का आरोप

इस दौरान वहां पर मौजूद दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने बातचीत से मसला सुलझाने की कोशिश की. लेकिन आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट कर दी. इसके बाद शादी का माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया और बारात घर से लोग वापस जाने ने लगे और शादी टूट गई.  शादी के टूटने के बाद दुल्हन और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

दुल्हन पक्ष ने ये दावा किया 

वहीं अब इस मामले को लेकर दुल्हन पक्ष का दावा है कि उन्होंने इस घटना की शिकायत भोजीपुरा थाने में की थी. लेकिन पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की. मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

ये भी पढ़िए: कुमार विश्वास ने कहा- अल्लाह ताला से दुआं है कि जल्दी... बलूचिस्तान जाऊं