कुमार विश्वास ने कहा- अल्लाह ताला से दुआं है कि जल्दी... बलूचिस्तान जाऊं

Kumar Vishvas Reaction: कुमार विश्वास ने पहलगाम आतंकी हमले पर भावुक वीडियो जारी कर भारतीय सेना की कार्रवाई को सराहा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अल्लाह ताला से प्रार्थना कि जल्दी वीजा लेकर बलूचिस्तान जाऊं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Kumar Vishvas Reaction: पहलगाम में हुए हमले(Pahalgam Terror Attack) का पूरे देशवासियों को दुख है. इसी कड़ी में कवि, चिंतक और समाजसेवी डॉ. कुमार विश्वास ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख जताते हुए देशवासियों के नाम एक भावुक और प्रेरक वीडियो संदेश जारी किया है. इस संदेश में उन्होंने न केवल आतंकियों की कायराना हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की, बल्कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरे देश को एकजुट होने का आह्वान किया. उन्होंने बलूचिस्तान के लिए एक स्वतंत्र भविष्य की कामना करते हुए वहां जल्द यात्रा करने की इच्छा भी जताई.