चिकन, स्नैक्स और शराब...वाराणसी के दीनदयाल जिला अस्पताल में चल रही थी कर्मचारियों की पार्टी, पकड़े जाने के बाद ये हुआ

Varanasi viral video: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित दीनदयाल जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. पैथोलॉजी लैब के अंदर कर्मचारियों की कथित शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब ममाले में अस्पताल प्रशासन ने जांच की बात कही है.

Deen Dayal Hospital Varanasi Viral video
Deen Dayal Hospital Varanasi Viral video

रोशन जायसवाल

follow google news

Deen Dayal Hospital Varanasi Viral video: उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर समय समय पर सरकार की तरफ से बड़े बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन गाहे-बगाहे कुछ कर्मचारियों की वजह से इन दावों की पोल खुल जाती है. ताजा मामला वाराणसी के दीनदयाल जिला अस्पताल का है. यहां से कर्मचारियों का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने अस्पताल प्रशासन की किरकिरी करा दी है. इस वीडियो के सामने आने के बाद से अब अस्पताल में कुछ कर्मचारियाें के कामकाज के तरीकों पर सवाल खड़े हो रहे  हैं. क्या है पूरा मामला और कौन सा है वो वीडियो जिसके सामने आने के बाद से मचा है हड़कंप, चलिए जानते हैं इस खबर में...

Read more!

सबसे पहले जानिए पूरा मामला

दरअसल, ये वायरल वीडियो अस्पताल के पैथोलॉजी लैब का है. इसमें कुछ कर्मचारी खुलेआम दारू पार्टी करते नजर आ रहे हैं. यहां उनके आसपास भारी भरकम और महंगी मशीनें रखी हुई हैं. वहीं इन सबके बीच टेबल पर खाने पीने की चाजों की महफिल सजाई गई है. वायरल वीडियो में  दिख रहा है कि कर्मचारी शराब के साथ चिकन और स्नैक्स का आनंद ले रहे हैं. अब जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो अस्पताल प्रशासन के बीच हड़कंप मचा गया.

यहां देखें वीडियो 

अस्पताल प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के सीएमएस डॉ आरएस राम ने एक जांच कमेटी का गठन कर दिया है. हालांकि, अस्पताल प्रशासन कहना है कि वायरल वीडियो काफी पुराना है. इसके बावजूद लैब तकनीशियन और पैथोलॉजी में तैनात अन्य कर्मचारियों की पहचान करने की जा रही है. फिलहाल इस मामले में सामने आकर कुछ भी बोलने से अस्पताल प्रशासन बच रहा है.

यह भी पढ़ें: UP: रात के 2 बजे शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे इंस्पेक्टर, महिला के ससुराल वालों ने रंगे हाथ पकड़कर कर दिया ये हा

    follow google news