Varanasi Crime news: वाराणसी में लापता MSc छात्रा का शव कथित प्रेमी के किराए के मकान के बाथरूम से बरामद, पता चली ये कहानी

रोशन जायसवाल

• 07:32 PM • 20 Aug 2026

Varanasi Crime News: वाराणसी में 18 अगस्त से लापता MSc छात्रा श्रेया उपाध्याय का शव उसके कथित प्रेमी विवेक चौबे के बच्छाव स्थित किराए के मकान के बाथरूम से बरामद हुआ है. शव कई दिनों से पड़ा होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था. परिजनों ने विवेक पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस उसकी तलाश में 4 टीमें लगा चुकी है.

Varanasi Crime News
Varanasi Crime News
Google CTA

वाराणसी के  रोहनिया थाना इलाके से बीते दिनों गायब हुई एमएससी की एक छात्रा का शव उसके कथित प्रेमी के किराए वाले मकान के बाथरूम से बरामद हुआ है. शव काफी सड़ चुका था. परिजनों का आरोप है कि फरार युवक विवेक चौबे ने ही छात्रा की हत्या की है. पुलिस ने विवेक चौबे की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की हैं. 

Read more!

राजातालाब क्षेत्र के मरुई-जमुनी गांव निवासी सुनील उपाध्याय की इकलौती बेटी श्रेया उपाध्याय जगतपुर पीजी कॉलेज में पढ़ती थी. वो एमएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. 18 अगस्त को वह कॉलेज के लिए घर से निकली तो थी पर देर शाम तक घर नहीं पहुंची. बिटिया के घर नहीं आने पर परिवार परेशान हो गया. 

मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया

इधर परिजनों ने श्रेया का फोन सर्विलांस पर लगवाया. उसकी आखिरी लोकेशन बच्छाव में मिली. आखिरी लोकेशन के हिसाब से वो मालवीय इंटर कॉलेज के आसपास थी. यहां पहुंचने पर विवेक चौबे वाला एंगल सामने आया. श्रेया की मां और उसके चचेरे भाई को पता चला कि चोलापुर निवासी विवेक चौबे का परिचय श्रेया से है. विवेक बच्छाव में ही किराए का कमरा लेकर रहता है. हालांकि वो मौके पर नहीं मिला. अब परिजन घबराने लगे. 

विवेक के ननिहाल पहुंचे परिजन

इधर श्रेया की मां और अन्य सदस्य पता लगाते हुए विवेक के ननिहाल (मिर्जापुर के सीखड़ गांव) पहुंचे. यहां एक बैग में बच्छाव वाले कमरे की चाबी मिली. चाबी लेकर वो बच्छाव पहुंचे और कमरा खोला. कमरे से तेजी से बदबू आ रही थी. कमरे के भीतर बाथरुम से भयानक बदबू आ रही थी. श्रेया की मां और परिजन पहुंचे तो वहां बेटी का शव पड़ा देखा. शव सड़ चुका था और गल रहा था. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. परिजनों का आरोप है कि विवेक चौबे ने ही श्रेया की हत्या की है. उसका शव कमरे के भीतर बाथरूम में छोड़कर फरार हो गया है. 

विवेक ने की है हत्या? हत्या की वजह क्या है?

अब सवाल ये है कि विवेक ने ही हत्या की है? उसने ऐसा क्यों किया? श्रेया विवेक के पास क्यों गई थी. प्रथम दृष्टया मिली जानकारी के मुताबिक पिता ने बगल के गांव के युवक से श्रेया की शादी तय कर दी है. अंदेशा जताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर विवेक और श्रेया के बीच विवाद हुआ होगा. हालांकि ये केवल अंदेशा है. विवेक के पकड़े जाने के बाद ही मामले में खुलासा हो सकेगा.

ग्राम प्रधानी की कर रहा था तैयारी

डीसीपी गोमती नीतू काद्यान के मुताबिक विवेक ने किसी रिश्तेदार का ही कमरा किराए पर लिया था. वो ग्राम पंचायत नियारडीह से ग्राम प्रधानी की तैयारी कर रहा था. उसका ग्राम प्रधान प्रत्याशी वाला एक पैम्फलेट भी अब सामने आया है.

divya Mishra Murder case: दिव्या मिश्रा के हाथों पर था हत्यारे के नाम का टैटू...बहन की हत्या के पीछे की क्या है कहानी ?