विराट और अनुष्का पहुंचे वृंदावन, आम लोगों के साथ बैठकर किया प्रेमानंद महाराज का एकांतिक वार्ता और दर्शन, तस्वीर आई सामने

Virat Kohli Vrindavan visit: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचकर दर्शन और एकांतिक वार्ता की. केली कुंज आश्रम में आम श्रद्धालुओं के साथ बैठकर भक्ति में लीन इस जोड़ी की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.

Virat Kohli Anushka Sharma Vrindavan visit
Virat Kohli Anushka Sharma Vrindavan visit

मदन गोपाल

follow google news

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा फिर एक बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए मथुरा पहुंचे है. मथुरा के वृंदावन में उन्होंने प्रेमानंद महाराज से एकांतिक वार्ता और दर्शन किया. मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 5:30 बजे के लगभग विराट और अनुष्का केली कुंज आश्रम पहुंचे, जहां वो लगभग 1 घंटे तक रुके. इस दौरान विराट और अनुष्का हाथ जोड़े प्रेमानंद महाराज की बातें सुनते दिखाई दिए. हालांकि यहीं पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे है.

Read more!

आम लोगों के बीच बैठकर किया दर्शन

बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का बीते कल यानी सोमवार को ही शाम 3 वृंदावन पहुंच गए थे और वहीं होटल रेडिसन में रुके हुए थे. फिर आज सुबह वे प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे, जहां दोनों ही आम लोगों के बीच शांत मन और स्वभाव से भक्ति में लीन दिखें. केली कुंज आश्रम में एकांतिक वार्ता और दर्शन के बाद दोनों में प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और फिर वे वहां से निकल गए.

विराट-अनुष्का को देखने के लिए उमड़ी भीड़

प्रेमानंद महारज के दर्शन और आशीर्वाद लेने के बाद जैसे ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बाहर निकले तो उनकी गाड़ी केली कुंज आश्रम के बाहर जाम में फंस गई. लोगों का हुजूम इन दोनों को देखने के लिए उमड़ पड़ा, जिसके कुछ देर बाद भीड़ को क्लियर कराया गया और दोनों वहां से अपने आगे के कार्यक्रम के लिए निकले.

2025 खत्म होने से पहले भी किए थे दर्शन

यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे है. इससे पहले वे साल 2025 के खत्म होने से पहले 16 दिसंबर को पहुंचे थे. इस दौरान खास बात यह रही कि दोनों के गले में तुलसी कंठी माला दिखी थी. इस दर्शन के दौरान अनुष्का शर्मा ने कहा कि, 'महाराज जी हम आपके है और आप हमारे'. इस पर प्रेमानंद महाराज ने हंसते हुए कहा था कि, 'हम सब श्रीजी के है, खूब आनंद पूर्वक रहो, मस्त रहो, भगवान के भरोसे रहो'. इसके अलावा उन्होंने जिंदगी जीने के लिए कुछ सूत्र भी बताए थे.

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी पहुंचे थे दोनों

12 मई को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. फिर 14 मई को वे अपनी पत्नी अनुष्का के साथ प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे. दोनों ने वहां संत प्रेमानंद महाराज को दंडवत प्रणाम किया और फिर उनसे बातचीत की थी. इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने दोनों से पूछा था की प्रसन्न हो तो उन्होंने हां में जवाब दिया था. मिली जानकारी के मुताबिक उस वक्त दोनों 2 घंटे 20 मिनट तक आश्रम में रहे थे.

यह खबर भी पढ़ें: ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला के साथ ऐसा क्या हुआ कि वो भड़क गई, वीडियो बनाकर खूब कोसा

    follow google news