ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला के साथ ऐसा क्या हुआ कि वो भड़क गई, वीडियो बनाकर खूब कोसा

ताजमहल में एक विदेशी महिला पर्यटक ने ज्यादा टिकट देने के बावजूद अलग लाइन न होने और लंबी कतारों को लेकर नाराजगी जताई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ADVERTISEMENT

Taj Mahal Viral Video
Taj Mahal Viral Video
Google CTA

Tajmahal Viral Video: घूमने निकलते समय हर कोई यही चाहता है कि यात्रा आरामदायक और यादगार रहे, लेकिन अगर घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़े और व्यवस्थाएं ठीक न मिलें तो पूरा एक्सपीरियंस खराब हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ एक विदेशी महिला टूरिस्ट के साथ. उनका कहना है कि उन्होंने महंगा टिकट खरीदा फिर भी उन्हें कोई खास सुविधा नहीं मिली. नाराज होकर उन्होंने एक वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.